भारत में 19 मई को आ रही है Redmi A2 सीरीज, जानें स्पेसिफिकेशन, कैमरा और खूबियां
Redmi A2 को ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्टेड किया गया है, जिसमें बताया है कि यह फोन 8MP के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
Published By: Rohit Kumar | Published: May 12, 2023, 01:22 PM (IST) | Edited: May 12, 2023, 01:22 PM (IST)
हाइलाइट
- Redmi A2 सीरीज में दो हैंडसेट होंगे।
- यह एक किफायती सेगमेंट की सीरीज है।
- Redmi A2 और Redmi A2 Plus दो फोन होंगे।
Redmi भारतीय मोबाइल बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Redmi A2 और Redmi A2 Plus हो सकता है। यह एक Affordable Smartphone की सीरीज होगी। इस सीरीज की लॉन्चिंग की जानकारी अमेजन पर लिस्टेड की गई है, जिसपर बताया है कि आने वाली 19 मई को भारत में Redmi A2 सीरीज पेश की जाएगी। हालांकि इसमें स्मार्टफोन के नाम का जिक्र नहीं है। हालांकि कुछ स्पेसिफिकेशन को जरूर मेंशन किया गया है।
Amazon लिस्टिंग के मुताबिक, 19 मई को दोपहर 11 बजे को लॉन्चिंग होगी। इसे देश का स्मार्टफोन टैग लाइन के साथ लिस्टेड किया गया है। इसमें स्मार्टफोन के डिस्प्ले को देखिया है, जिसमें ड्यूड्रॉप नॉच का इस्तेमाल किया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
अमेजन पर लिस्टिंग स्पेसिफिकेशन
अमेजन लिस्टिंग पर स्मार्टफोन का बैक पैनल दिखाया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED Flash लाइट का इस्तेमाल किया है। हालांकि कैमरा लेंस की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन को स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए ऑक्टाकोर का इस्तेमाल किया है, जिसे परफेक्ट डेली ड्राइवर टैग लाइन के साथ लिस्टेड किया है। इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 मिलेगा। साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi A2 का कैमरा सेटअप
Redmi A2 को ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्टेड किया गया है, जिसमें बताया है कि यह फोन 8MP के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें MediaTek Helio G36 चिपसेट का इस्तेमाल किया है।
Redmi A2 और Redmi A2 Plus के स्पेसिफिकेशन
रेडमी के इन दोनों फोन में 6.52 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसमें HD+ रेजोल्यूशन मिलेगा। इसमें 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो और 60Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है। इसमें डिस्प्ले के किनारों पर मोटे बेजेल मिलते हैं। यह किफायती सेगमेंट में दस्तक दे सकते हैं।
Redmi A2 और Redmi A2 Plus की बैटरी
ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे चार्ज करने के लिए 10W का चार्जर दिया जाएगा, जो एक स्टैंडर्ड चार्जर है। इसमें 3GB LPDDR4X RAM और 32GB of eMMC 5.1 स्टोरेज मिलेगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।