Redmi 13 5G दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Redmi 13 5G स्मार्टफोन दो वेरिएंट में भारत में लॉन्च हुआ है। इस फोन में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा और दमदार बैटरी दी है। फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 09, 2024, 12:38 PM (IST)

हाइलाइट

  • Redmi 13 5G में 8GB RAM मिलती है।
  • फोन में 108MP का कैमरा दिया गया है।
  • इस फोन की सेल अमेजन के जरिए की जाएगी।

Redmi 13 5G स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। शाओमी के इस फोन में क्रिस्टल ग्लास डिजाइन के साथ लाया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन ऑप्शन में आया है। फोन Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया गया है। रेडमी के इस 5G स्मार्टफोन की कीमत लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के जरिए की जाएगी। फोन में 108MP मेन कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Snapdragon प्रोसेसर मिलता है। यह सेगमेंट के 5G फोन में सबसे बड़े डिस्प्ले वाला डिवाइस है। फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के साथ सेल डेट जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

Redmi 13 5G Price in India

Redmi 13 5G स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसमें Hawaiian Blue और Black Diamond शामिल है। स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन का टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आया है। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज

फोन के बेस वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ऑफर के तहत इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसका टॉप वेरिएंट 15,499 रुपये में आया है। फोन पर 1000 रुपये का ऑफ मिलेगा। इनकी सेल 12 जुलाई, 2024 से शुरू हो जाएगी।

Redmi 13 5G के सभी फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.20 प्रतिशत है। फोन HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Xiaomi के लेटेस्ट HyperOS पर करेगा।

Redmi 13 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 5030mAh की बैटरी के साथ आया है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस फोन को 50 प्रतिशत चार्ज होने में 30 मिनट लगते हैं।

कैसा है कैमरा सेटअप?

फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन के बैक साइड में 2MP का सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलता है। फोन 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है। फोन में सिंगल स्पीकर दिए गए हैं। इसमें फास्ट साउड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसमें IR Blaster सेंसर भी दिया गया है।

फोन के साथ कंपनी ने दो पावर बैंक और बड्स भी लॉन्च किए हैं। दोनों पावर बैंक की सेल 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।