Realme Narzo N53: रियलमी का सबसे पतला फोन जल्द होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ लिस्ट

Realme Slimmest Smartphone: रियलमी जल्द ही भारत में अपना सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को ऑफिशियली टीज किया है। इस फोन को Amazon पर भी लिस्ट किया गया है। फोन के फीचर्स फिलहाल रिवील नहीं किए गए हैं।

Published By: Harshit Harsh | Published: May 09, 2023, 09:35 PM (IST) | Edited: May 10, 2023, 06:14 AM (IST)

हाइलाइट

  • रियलमी जल्द भारत में अपना सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
  • इस स्मार्टफोन का ऑफिशियल टीजर आया है।
  • इसे भी Narzo N55 की तरह Amazon से सेल किया जाएगा।

Realme Slimmest Smartphone: रियलमी जल्द ही भारत में अपने सबसे पतले (Slimmest) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीज किया है। साथ ही, इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी लिस्ट किया गया है, जहां फोन की यूनिफॉर्म बॉडी की झलक दिखेगी। पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी का यह स्मार्टफोन Narzo N53 हो सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फोन का मार्केटिंग नाम शेयर नहीं किया गया है। और पढें: Amazon Smartphones Summer Sale: 9000 से कम में खरीदें 50MP कैमरा वाले धांसू फोन, आज आखिरी मौका

Realme Narzo N53 के टीजर वीडियो में फोन का साइड पैनल दिख रहा है, जिसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। इसके बगल में वॉल्यूम रॉकर भी दिया गया है। फोन के बैक में दिए गए कैमरा बंप को भी इस टीजर में देख सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फोन महज 7.89mm मोटा होगा। इसलिए इसे स्लिमेस्ट स्मार्टफोन कहा जा रहा है। और पढें: 12000 के फोन पर 2300 रुपये का सीधा डिस्काउंट, जानें ऑफर

Image: Amazon

मिलेंगे ये फीचर्स

रियलमी ने पिछले महीने ही Narzo N सीरीज के पहले स्मार्टफोन Narzo N55 को लॉन्च किया था। यह फोन इस सीरीज का दूसरा फोन होगा। पहले आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 8GB RAM + 128GB में उतारा जाएगा। इसे फीदर ब्लैक और फीदर गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Realme Narzo N55 के फीचर्स

रियलमी के इस बजट स्मार्टफोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में iPhone 14 Pro की तरह डायनैमिक आइलैंड फीचर मिलेगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 4G प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर मिलता है। वहीं, इसकी स्टोरेज को 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

Realme Narzo N55 में 5000mAh की बैटरी और 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64MP का प्राइमरी और एक AI कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

रियलमी के इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में खरीद सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये हैं। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12,999 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।