Realme GT 6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगी दमदार बैटरी

Realme GT 6 स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट दिया गया है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन और बैटरी डिटेल भी लीक हो गई है। फोन में पावरफुल प्रोसेसर दिया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 29, 2024, 10:39 AM (IST)

हाइलाइट

  • Realme GT 6 स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट दिया गया है।
  • लिस्टिंग में स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल लीक हो गई है।
  • फोन SUPERVOOC चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा।

Realme GT 6 स्मार्टफोन को चीन, भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयारी है। अभी कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं है। लॉन्चिंग से पहले स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। हाल में इस स्मार्टफोन को FCC डेटाबेस मं स्पॉट किया गया है। इससे फोन के खास स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। साथ ही, मॉडल नंबर भी पता चल गया है। इससे पहले Indonesia Telecom लिस्टिंग के जरिए फोन का नाम सामने आ गया है। आइये, रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डिटेल और खास स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

Realme GT 6 FCC लिस्टिंग

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, FCC डेटाबेस में खुलासा हुआ है कि इस स्मार्टफोन को डुअल सिम कार्ड स्लॉट और 5G सपोर्ट के साथ लाया जाएगा। Realme GT 6 स्मार्टफोन में n5, n7, n38, n41 और n66 SA बैंड्स मिलेगा। इसके अलावा, कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, GLONASS, BDS, Galileo, SBAS और NFC जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग में कन्फर्म हो गया है कि Realme GT 6 स्मार्टफोन Android 14 बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करेगा। स्मार्टफोन का साइज 162 x 75.1 x 8.6 mm और वजन 199 ग्राम होगा। और पढें: 8000mAh बैटरी वाले Realme P4R 5G की पहली सेल, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

स्मार्टफोन में मिलेगी पावरफुल बैटरी

डेटाबेस के मुताबिक, स्मार्टफोन डुअल सेल बैटरी के साथ आएगा। बैटरी कैपेसिटी 2,680mAh और टिपिकल वेल्यू 2,750mAh होगी। इसका मतलब है कि रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी मिलती है।

इसके अलावा, Realme GT 6 स्मार्टफोन SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। डेटाबेस में अन्य कोई स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।

प्रोसेसर, रैम और कैमरा डिटेल भी आई सामने

इससे पहले geekbench लिस्टिंग में पता चला है कि स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 16GB तक RAM मिलेगा। फोन 50MP प्राइमरी कैमरे से लैस हो सकता है।

उम्मीद है कि कंपनी जल्द स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्चिंग डेट आदि के संबंध में अन्य जानकारियां दे सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।