Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन हो सकता है Realme GT 3, कंपनी ने किया कंफर्म

Realme GT 3 को ग्लोबल वर्जन 28 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है, लेकिन इसको लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है कि चीनी वर्जन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। आइए इस मोबाइल के बारे में।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 20, 2023, 12:24 PM (IST)

हाइलाइट

  • Realme GT 3 के चीनी वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा।
  • क्वालकॉम के अपकमिंग फ्लैगशिप प्रोसेसर की जानकारी रेडमी के एक बड़े अधिकारी ने दी है।
  • चीन लॉन्च हो चुके Realme GT Neo 5 240W का रिब्रांडेड वर्जन होगा Realme GT 3।

Realme एक दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन है और यह 28 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। यह मोबाइल चीन में लॉन्च हो चुके Realme GT Neo 5 240W का रिब्रांडेड वर्जन होगा। Realme GT 3 को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। Realme GT 3 के चीनी वर्जन में Snapdragon 8 Gen 3  का इस्तेमाल किया जाएगा। 28 फरवरी को लॉन्च होने वाले रियलमी जीटी 3 की खूबियों की बात करें तो इसमें 240W का चार्जर देखने को मिल सकता है। और पढें: मुसीबत के समय बहुत काम आएंगे Android के ये सेफ्टी फीचर, अभी करें On

दरअसल, रियलमी चाइना के प्रेसिडेंट Xu Qi ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट्स पर खुलासा किया है कि Realme GT 3 को चीन में भी लॉन्च किया जाएगा और इसमें अमेरिकी मोबाइल चिपसेट निर्माता का लेटेस्ट और फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में डिवाइस ग्लोबल वर्जन से अलग होगा। स्नैपड्रैगन का यह प्रोसेसर इस साल ही दस्तक देगा। और पढें: फोन में लगातार आ रही Call Drop की समस्या, ठीक करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Realme GT 3 चौथे क्वार्टर में होगा लॉन्च

Realme GT 3 के चीनी वर्जन की बात करें तो यह टौथे क्वार्टर यानी चौथी तिमाही में लॉन्च होगा। इसमें ऑल न्यू Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस चिपसेट को इस महीने की शुरुआत में Geekbench पर स्पॉट किया जा चुका है। सिंगल कोर में इसका स्कोर 1930 है और मल्टीस्कोर में यह आकड़ा 6236 पर पहुंचा। snapdragon 8 Gen 3 को 3nm chip पर तैयार किया जा सकता है। और पढें: आपका स्मार्टफोन असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें तुरंत पता!

Realme GT Neo 5 SE भी हो रहा तैयार

Realme पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह Realme GT Neo 5 के लाइट वेरिएंट पर काम कर रही है, जिसे चीनी मार्केट में पेश किया जा सकता है और यह ग्लोबल मार्केट में Realme GT Neo 5 SE नाम से दस्तक दे सकता है। इस स्मार्टफोन को AnTuTu benchmarks पर स्पॉट किया जा सकता है और इसका स्कोर 10,29,731 देखने को मिला। इस हैंडसेट में Snapdragon 7 Plus Gen 1 चिपसेट देखने को मिला है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।