Realme GT 3 का चार्जिंग फीचर मचाएगा 'तहलका', 9 मिनट में फोन होगा फुल चार्ज
Realme GT 3 को अगले सप्ताह MWC 2023 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन का एक वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें फोन की 240W चार्जिंग टेक्नोलॉजी 9 मिनट में डिवाइस फुल चार्ज कर देता है।
Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 21, 2023, 04:12 PM (IST)
हाइलाइट
- Realme GT 3 जल्द ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।
- रियलमी का यह स्मार्टफोन 240W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा।
- रियलमी के इस फोन का टीजर वीडियो जारी हुआ है।
Realme GT 3 को अपकमिंग MWC 2023 में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए GT Neo 5 का रीब्रांड वर्जन होगा। रियलमी का यह फोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 240W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले 2022 में कंपनी ने 150W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 3 लॉन्च किया था। कंपनी के CEO माधव सेठ ने बताया कि रियलमी की 240W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में तहलका मचाएगा। माधव सेठ ने पिछले चार साल में सभी ब्रांड्स की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का एक ग्राफ शेयर किया है।
रियलमी ने हाल ही में अपकमिंग GT 3 स्मार्टफोन का एक वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें 4,600mAh की बैटरी 80 सेकेंड में 1 से 20 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। वहीं, यह फोन 4 मिनट में 40 प्रतिशत, जबकि 9 मिनट 30 सेकेंड में फुल चार्ज हो जाता है। वहीं, Counterpoint रिसर्च के मुताबिक, रियलमी एकलौता ब्रांड है, जो 150 डॉलर में 65W फास्ट चार्जिंग वाला फोन ऑफर कर रहा है।
माधव सेठ ने अपने ट्वीट में एक ग्राफ शेयर किया है, जिसमें Oppo ने 50W फास्ट चार्जिंग फीचर 2018 में लॉन्च किया था। वहीं, 2019 में 65W फास्ट चार्जिंग लॉन्च किया था। वहीं, Xiaomi ने 2020 में 120W फास्ट चार्जिंग फीचर पेश किया था। रियलमी ने पिछले साल 2022 में 150W फास्ट चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है। Vivo ने पिछले साल 200W फास्ट चार्जिंग, जबकि Xiaomi ने 210W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ फोन लॉन्च किया है। रियलमी अब 240W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च कर रही है।
Realme GT Neo 5 के फीचर्स
चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच की OLED स्क्रीन मिलती है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। रियलमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X RAM और 1GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। GT Neo 5 दो चार्जिंग वेरिएंट 150W और 240W में आता है। फोन में 5000mAh और 4,600mAh की बैटरी दी गई है।
रियलमी के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।