Realme Fold और Flip स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग अब दूर नहीं, माधव सेठ ने यूं दिए संकेत
Realme के वाइस प्रेसिडेंट Madhav Sheth ने अपने लेटेस्ट ट्वीट के जरिए Realme Fold और Flip फोन के संकेत दिए हैं। माधव सेठ ने ट्वीट के जरिए यूजर्स से पूछा है कि वह पहले अगला फोन क्या चाहते हैं? इसके आगे Realme Fold और Flip के ऑप्शन दिए गए हैं।
Published By: Manisha | Published: Mar 09, 2023, 01:56 PM (IST)
हाइलाइट
- Realme Fold फोन पहले भी हो चुका है टीज
- इस साल के अंत तक दस्तक दे सकते हैं रियलमी फोल्ड और फ्लिप फोन
- Oppo Find N2 Flip की कीमत 13 मार्च को होगी रिवील
साल 2023 में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों का मेन फोकस फोल्डेबल फोन पर होने वाला है। हाल ही में Oppo ने अपना पहला Clamshell फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। OnePlus भी कंफर्म कर चुकी है कि वह इस साल के अंत तक अपना पहला फोल्डेबल फोन लेकर आएगी। बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी भी Tecno भी अपने ग्राहकों के लिए पहला फोल्डबेल फोन Phantom V Fold फोन Mobile World Congress 2023 के दौरान लॉन्च कर चुकी है। अब इस लिस्ट में Realme कंपनी का नाम भी जुड़ गया है।
Realme के वाइस प्रेसिडेंट Madhav Sheth ने अपने लेटेस्ट ट्वीट के जरिए Realme Fold और Flip फोन के संकेत दिए हैं। माधव सेठ ने ट्वीट के जरिए यूजर्स से पूछा है कि वह पहले अगला फोन क्या चाहते हैं? इसके आगे Realme Fold और Flip के ऑप्शन दिए गए हैं।
इससे इशारा मिलता है कि कंपनी आने वाले दिनों में अपना फोल्डेबल और फ्लिप फोन मार्केट में उतारने वाली है। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि रियलमी ने फोल्डेबल फोन को टीज किया हो। इससे पहले कंपनी ने साल 2021 नवंबर महीने में फोल्डेबल फोन के टीज किया था। उस वक्त माना जा रहा था कि कंपनी साल 2022 तक अपना फोल्डोबल फोन लेकर आ सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
अब प्रतीत हो रहा है कि कंपनी साल 2023 के अंत तक फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकती है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि पहला कौन-सा डिवाइस दस्तक देगा- फोल्ड या फ्लिप।
जैसे कि हमने बताया साल 2023 फोल्डेबल व फ्लिप स्मार्टफोन के नाम होने वाला है। साल 2023 की शुरुआत के साथ OPPO कंपनी ने अपना पहला Clamshell फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया। भारत में इस फोन की कीमत 13 मार्च को रिवील कर दी जाएगी। इंडियन मार्केट में इस स्मार्टफोन की टक्कर Samsung Galaxy Z Flip 4 से होगी, जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 89,999 रुपये है।
OnePlus Foldable Phones
OnePlus भी कंफर्म कर चुकी है कि वह अपना फोल्डेबल फोन इस साल के अंत तक लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने MWC 2023 के दौरान फोल्डेबल फोन को टीज किया और जानकरी दी कि यह फोन साल 2023 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन OnePlus V Fold और V Flip के नाम से दस्तक देगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।