Realme C53 फोन 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, Realme Pad 2 ने भी ली धमाकेदार एंट्री

Realme C53 फोन 108MP कैमरा के साथ आने वाला सबसे सस्ता फोन है। कंपनी ने इसके साथ Realme Pad 2 को भी लॉन्च किया है। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 19, 2023, 12:24 PM (IST)

हाइलाइट

  • Realme C53 फोन की सेल 26 जुलाई से शुरू होगी
  • Realme Pad 2 की सेल 1 अगस्त से होगी शुरू
  • फोन में मिलता है 108MP का कैमरा

Realme C53 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फोन के साथ Realme Pad 2 को भी पेश किया है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो कंपनी के इस बजट स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलती है। बता दें, इस फोन की Early Bird Sale आज 19 जुलाई शाम 6 बजे से शुरू कर दी गई है, जो कि केवल 2 घंटे तक लाइव रहेगी। आइए जानते हैं फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Tabs Under 20000 on Amazon: 20 हजार से कम में आने वाले बेस्ट टैब्स, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी जंबो बैटरी

Realme C53 Price in India

कंपनी ने Realme C53 स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये सेट की है। यह दाम फोन के 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका एक 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये है। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

इस फोन की सेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध होगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने कंफर्म कर दिया था कि इस फोन की Early Bird Sale आज 19 जुलाई को 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। यह सेल शाम 6 बजे शुरू होगी और रात 8 बजे तक लाइव रहेगी। इस दौरान फोन के 6GB RAM वाले वेरिएंट पर आपको 1000 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध होगा। वहीं, फोन की सेल 26 जुलाई दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी।

Realme Pad 2 Price in India

वहीं, दूसरी ओर Realme Pad 2 की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है है, जिसमें इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये का है। इस टैब की सेल 1 अगस्त से शुरू होगी। सेल के दौरान टैब पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Realme C53 Specifications

फीचर्स की बात करें तो रियलमी का यह फोन 6.74-इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले के साथ आया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा, फोन Unisoc T612 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने फोन में 6GB RAM और 128GB तक की स्टोरेज दी है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP AI सेंसर शामिल है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन 52 मिनट्स में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा, फोन की बैटरी स्टैंडबाय पर 39 दिन तक की यूसेज देगी।

Realme Pad 2 Specifications

Realme Pad 2 में 11.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2000 x 1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा, यह Helio G99 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 16GB तक डायनमिक RAM व 256GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 8,360mAh की बैटरी दी गई है। बेहतर फोटो क्लिक करने के लिए टैबलेट में 8MP AI कैमरा दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।