Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, फोन में मिलेंगे कई टॉप क्लास AI फीचर्स

Realme 15 5G सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इस सीरीज में कंपनी Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G फोन लेकर आ रही है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jun 30, 2025, 01:18 PM (IST)

Realme 15 सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी ने आज सोमवार को इस सीरीज की लॉन्चिंग को टीज कर दिया है। साथ ही कंपनी ने रिवील कर दिया है कि इस सीरीज में कौन-से फोन दस्तक देने वाले हैं। इस सीरीज के तहत दो फोन Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G मार्केट में लॉन्च होंगे। यह फोन जनवरी में लॉन्च हुए Realme 14 Pro 5G का अपग्रेड वर्जन हो सकता है, जिसे Realme 14 Pro+ के साथ पेश किया गया था। वहीं, Realme 14 5G अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: HyperGlow 4D Curve डिस्प्ले वाले Realme 15 Pro 5G पर धाकड़ डील, 1266 की EMI में लाएं घर

Realme India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Realme 15 सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग की है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो फोन Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G को लॉन्च करने वाली है। फिलहाल, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। माना जा रहा है कि ये फोन जुलाई महीने में लॉन्च हो सकते हैं। और पढें: 7000mAh बैटरी वाले Realme 15 5G को 1,055 EMI में ला सकेंगे घर, Amazon लाया सुनहरा Offer

कंपनी इन फोन को “AI party phone” के रूप में टीज कर रही है। कंपनी का दावा है कि इन फोन में “Party-inspired camera features” मिलेंगे। हालांकि, इनके फीचर्स से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी रिवील नहीं की है। न ही फोन के लुक को टीज किया गया है।

Realme 15 Pro Leaks

पुरानी लीक में Realme 15 Pro फोन के वेरिएंट्स की जानकारी सामने आई थी। लीक के मुताबिक, इस फोन को कंपनी चार वेरिएंट्स में पेश करेगी। इसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज मॉडल शामिल है। लीक में फोन के कलर ऑप्शन भी सामने आ चुके है। लीक की मानें, तो यह फोन Flowing silver, silk purple और velvet green कलर ऑप्शन में दस्तक देगा।

Realme 15 5G की बात करें, तो इस फोन में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। इस फोन में Flowing silver, silk pink और velvet green कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।