Realme 12x 5G स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च! मिलेंगे ये फीचर्स

Realme 12x 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है। कंपनी इसे जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन कई दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है। अभी रियलमी ने इसकी लॉन्चिंग डेट अनाउंस नहीं की है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 22, 2024, 05:22 PM (IST)

हाइलाइट

  • Realme 12x 5G भारत में जल्द लॉन्च होगा।
  • इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आ सकता है।

Realme 12x 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल में स्मार्टफओन चीन में लॉन्च हुआ है। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में लग गई है। भारतीय और चीनी दोनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। हालांकि, कई फीचर्स एक समान भी होंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी लॉन्चिंग को लेकर जानकारी सामने आई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Realme 16 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, बैक पर मिलेगा खास "Selfie Mirror"

Realme 12x 5G India launch

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, यह कंपनी का अगला हैंडसेट है। हालांकि, अभी कोई स्पेसिफिक लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। रिपोर्ट की मानें तो जल्द कंपनी इसका टीजर जारी कर सकती है। स्मार्टफोन आगे आने वाले समय में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। और पढें: Realme Narzo 90 5G को 571 रुपये देकर घर लाने का मौका, 7000mAh बैटरी फोन पर Amazon की डील

फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस फोन को 5000mAh बैटरी के साथ लाया जाएगा। यह 45W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। चीनी वेरिएंट 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस 30 मिनट में 50 प्रितशित तक चार्ज हो जाता है। यह रिसर्व चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Realme 12 की तरह Realme 12x स्मार्टफोन में डायनामिक बटन दिया जाएगा, जो कई फंक्शन का शॉर्टकट होगा। डायनामिक बटन आपको डीएनडी और एयरप्लेन मोड, स्ट्रीट फोटोग्राफी और गूगल स्मार्ट लेंस जैसे कैमरा मोड एक्टिव करने देगा। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार भी सेट कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में Realme 12x 5G स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे भी फोन की जल्द लॉन्चिंग की ओर इशारा जा रहा है।

फोन के सभी फीचर्स

चीनी वेरिएंट की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 625 है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर मिल रहा है। इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन दिया गया है।

इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक दूसरा कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।