Realme 11 Pro 5G सीरीज 200MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Realme 11 Pro 5G सीरीज में दो स्मार्टफोन्स Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ पेश किए गए हैं। रियलमी 11 प्रो प्लस फोन इस सीरीज का सबसे प्रीमियम डिवाइस है। इस फोन में कंपनी ने 200MP का धाकड़ कैमरा मिलता है। जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन।
Published By: Manisha | Published: Jun 08, 2023, 01:08 PM (IST)
हाइलाइट
- Realme 11 Pro+ फोन में 200MP का कैमरा मिलता है
- दोनों फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस हैं
- Realme 11 Pro 5G में 100MP का कैमरा मिलता है
Realme 11 Pro 5G सीरीज फाइनली भारत में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत भारत में दो स्मार्टफोन्स Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ पेश किया गया है। रियलमी 11 प्रो प्लस फोन इस सीरीज का सबसे प्रीमियम डिवाइस है। इस फोन में कंपनी ने 200MP का धाकड़ कैमरा मिलता है। इसके अलावा, यह फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस हैं। आइए जानतें है इन स्मार्टफोन्स की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स।
Realme 11 Pro 5G Series price and sale Details
कंपनी ने Realme 11 Pro 5G फोन के 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये तय की है। 8GB+256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। इस फोन की सेल 16 जून दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme वेबसाइट पर शुरू होगी।
Realme 11 Pro+ की कीमत 27,999 रुपये है। यह दाम फोन के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 12GB+256GB स्टोरेज 29,999 रुपये है। फोन की सेल 15 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
फोन की अर्ली एक्सेस सेल आज 8 जून शाम 6 बजे से शुरू होकर 8 बजे तक चलेगी। इस सेल में दोनों फोन पर अलग से 2,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। फोन में तीन कलर ऑप्शन Sunrise beige, Astral black और Oasis green पेश किए गए हैं।
Realme 11 Pro 5G Specifications
फोन में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ अधिकतम 12GB RAM और 256GB की स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 13 बेस्ड RealmeUI 4.0 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 100MP का है। सेकेंडरी कैमरा 2MP और तीसरा कैमरा भी 2MP का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और उसके साथ 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस फोन को Astral Black, Sunrise Beige और Oasis Green में पेश किया है।
Realme 11 Pro+ Specifications
Realme 11 Pro+ में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका रेजलूशन 1080×2412 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ अधिकतम 12GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन Android 13 बेस्ड RealmeUI 4.0 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 200MP का है, जिसके साथ SuperOIS दिया गया है। इसके साथ 8MP दूसरा और तीसरा कैमरा 2MP का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32MP के सेल्फी कैमरे से लैस है। इस फोन में कंपनी ने Moon Mode भी दिया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 100W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।