Flipkart पर टीज हुए Poco के नए फोन, मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

Poco ने अपने नए स्मार्टफोन्स Poco X8 Series और Poco C85x 5G को Flipkart पर टीज कर दिया है। माना जा रहा है कि ये फोन मार्च में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 03, 2026, 09:19 AM (IST)

Poco अपने भारतीय फैंस के लिए बड़ी तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स Poco X8 Series और Poco C85x 5G को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर टीज कर दिया है। वेबसाइट पर इन फोनों के लिए अलग माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि इनकी भारत में लॉन्चिंग मार्च के मध्य तक हो सकती है। टीजर इमेज में फोन का रियर डिजाइन दिखाया गया है, जिसमें फ्लैट एज और वर्टिकली अलाइन्ड डुअल कैमरा सेटअप नजर आता है। बैक पैनल मैट फिनिश के साथ दिख रहा है और नीचे की तरफ Poco की ब्रांडिंग दी गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बार प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस पर फोकस कर रही है। और पढें: Oppo K14 Turbo और K14 Turbo Pro के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, इस Certification Database पर आए नजर

और पढें: POCO X8 Pro और X8 Pro Max की Flipkart पर आज से सेल होगी शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

क्या है Poco X8 Pro Max का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर?

लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, Poco X8 Pro और X8 Pro Max को भारत में मिड-मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि Pro Max के शुरुआती टेस्ट यूनिट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 36,12,095 का स्कोर हासिल किया है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस की ओर इशारा करता है। Poco X8 Pro को ब्लैक, व्हाइट और टर्कॉइज कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। वहीं Pro Max वेरिएंट में भी मिलते-जुलते कलर मिल सकते हैं, लेकिन इसमें कैमरा रिंग्स थोड़ी बड़ी हो सकती हैं। डिजाइन के मामले में दोनों फोनों में प्रीमियम लुक देखने को मिल सकता है, जिससे यह मिड-रेंज और हाई-एंड यूजर्स को टारगेट करेंगे। और पढें: 9000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Poco X8 Pro Max 5G भारत में लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look और Top Features

क्या मिल सकते हैं प्रोसेसर और बैटरी?

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Poco X8 Pro में 6.59-inch का 1.5K रेजोल्यूशन वाला 120Hz OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल माना जा रहा है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। दूसरी तरफ Pro Max वेरिएंट में 6.83-inch का 1.5K OLED पैनल, MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट और 50MP OIS कैमरा दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें 8500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है।

Poco C85x 5G में क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

इसी के साथ Flipkart पर Poco C85x 5G को भी टीज किया गया है। यह फोन स्लिम डिजाइन में बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आ सकता है। टीजर में इसके पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेटअप दिखा है। हालांकि कंपनी ने दिसंबर 2025 में Poco C85 5G लॉन्च किया था, जिसमें 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और 6.9-inch का 120Hz HD+ डिस्प्ले मिलता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि C85x 5G इससे बेहतर बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ आएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।