ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले नजर आया Poco X5 Pro, इस इंडियन क्रिकेटर के हाथ में दिखा

Poco X5 Pro: क्रिकेटर Hardik Pandya के हाथ में नजर आने वाला फोन Poco X5 Pro है और यह येलो कलर वेरिएंट है। रिपोर्ट में और भी कई पिक्चर को शेयर किया है, जिसमें पंड्या उस फोन को इस्तेमाल कर रहे हैं।

Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 20, 2023, 05:14 PM (IST)

हाइलाइट

  • Poco X5 Pro में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
  • Poco X5 Pro के इस मोबाइल में 108MP का कैमरा दिया जाएगा।
  • पोको के इस मोबाइल को हार्दिक पंड्या के पास देखा गया है।

Poco भारतीय मोबाइल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहा है और यह अपकमिंग लेटेस्ट स्मार्टफोन X सीरीज का होगा। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन को भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर Hardik Pandya के हाथ में देखा गया है। इस स्मार्टफोन को Poco X5 Pro बताया है। इसकी जानकारी गिज्मोचाइन की रिपोर्ट ने दी है। और पढें: POCO X5 5G भारत में जल्द देगा दस्तक, ये होंगे फीचर्स और कैमरा सेटअप

क्रिकेटर Hardik Pandya के हाथ में नजर आने वाला फोन Poco X5 Pro है और यह येलो कलर वेरिएंट है। रिपोर्ट में और भी कई पिक्चर को शेयर किया है, जिसमें पंड्या उस फोन को इस्तेमाल कर रहे हैं। स्पॉट इमेज में बैक पैनल को साफ तौर पर देखा जा सकता है और इसमें रियर कैमरा सेटअप भी नजर आ रहा है। और पढें: POCO F5 Pro को भी लॉन्च करने की तैयारी, सस्ती कीमत में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

Poco फ्लिपकार्ट से बिक्री करेगा

पोको पहले ही कंफर्म कर चुका है कि नए स्मार्टफोन को ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से बिक्री करेगा। वहीं, ग्लोबल मार्केट में यह AliExpress पर लिस्टेड किया जाएगा। कंपनी इसके लिए दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर सकती है।

Poco X5 Pro लॉन्च से पहले आया सामने

(Image: Twitter)

Poco X5 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

पुरानी रिपोर्ट्स पर गौर करें तो Poco X5 Pro मोबाइल Redmi Note 12 Speed का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है और यह चीन में लॉन्च हो चुका है। Redmi Note 12 Speed के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें IPS LCD पैनल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 120Hz Refresh Rate दिया है।

Poco में मिल सकता है ये चिपसेट

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 782G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, हालांकि पोको में यह चिपसेट बदला जाएगा या नहीं, उसकी जानकारी नहीं है। लेकिन एक रिपोर्ट में बताया है कि पोको के लेटेस्ट स्मार्टफोन में Snapdragon 778G+ चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Poco X5 Pro की बैटरी

पोको के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W के फास्ट चार्जर के साथ आता है। इसमें पावर फुल रैम और अच्छे स्टोरेज के ऑप्शन देखे जा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।