Phones launching this week in India: Vivo T4 5G से Realme 14T 5G तक, भारत में इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये फोन
Phones launching this week in India: भारत में इस हफ्ते कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। यहां देखें सभी स्मार्टफोन्स की लिस्ट।
Published By: Manisha | Published: Apr 20, 2025, 09:10 AM (IST)
Phones launching this week in India: अप्रैल का महीना स्मार्टफोन लॉन्च के लिए काफी व्यस्त गया है। इस महीने हर हफ्ते विभिन्न स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने नए-नए स्मार्टफोन्स को भारतीय मार्केट में पेश किया है। ठीक इसी तरह आने वाले हफ्ते में भी कई स्मार्टफोन्स भारत में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। यहां देखें इस हफ्ते भारत में कौन-कौन से फोन लॉन्च होने वाले हैं।
OPPO K13 5G
OPPO K13 5G फोन 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। फोन को कंपनी 20 हजार से कम की कीमत में पेश कर सकती है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7000mAh बैटरी होगी, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलेगी। इसके साथ फोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा व 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जाएगा।
Vivo T4 5G
Vivo T4 5G फोन भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस फीचर में Qualcomm Snapdragon 7s Gen प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ फोन में डुअल रियरै कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा व 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 7300mAh की होगी, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
OPPO A5 Pro 5G
OPPO A5 Pro 5G स्मार्टफोन 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन IP69 all-round waterproofing खूबी के साथ आएगा। फोन की बैटरी 5800mAh की होगी, जिसके साथ आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Realme 14T 5G
Realme 14T 5G फोन भारत में 25 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा व 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी के लिए 16MP की कैमरा मिलेगा। इसकी बैटरी 6000mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।