Oppo Reno 14 सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, यहां देखें फोन की पहली झलक

Oppo Reno 14 5G सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी सीरीज के तहत Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G फोन लेकर आ सकती है। यहां देखें फोन की पहली झलक।

Published By: Manisha | Published: Jun 19, 2025, 01:35 PM (IST)

Oppo Reno 14 5G सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म की है। इस पोस्ट में फोन की पहली झलक देखने को मिली है, जिसमें फोन का कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। इस पोस्टर में फोन का ग्रीन कलर ऑप्शन रिवील किया गया है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Upcoming Smartphones: Samsung Galaxy M47 5G से लेकर OnePlus N6 तक, अगले हफ्ते धमाल मचाने आ रहे ये फोन

OPPO India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Oppo Reno 14 5G सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। फिलहाल, सीरीज की लॉन्च डेट रिवील नहीं की गई है। अभी कंपनी फोन को Coming Soon टैग के साथ टीज कर रही है। जैसे कि हमने बताया टीजर पोस्टर के जरिए न केवल कंपनी ने सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म की है बल्कि फोन का फर्स्ट लुक भी रिवील किया है। और पढें: Oppo Reno 16 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, यूनिक डिजाइन के साथ मारेगा धमाकेदार एंट्री

पोस्टर की बात करें, तो पोस्टर में ओप्पो रेनो 14 सीरीज का एक मॉडल देखा जा सकता है। फिलहाल, साफ नहीं है कि यह कौन-से मॉडल की तस्वीर है। लीक्स की मानें, तो कंपनी इस सीरीजी के तहत Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G मॉडल्स पेश कर सकती है। और पढें: Oppo Find X9 5G को 5500 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, अभी लपक लें बंपर Deal

तस्वीर में ओप्पो रेनो 14 सीरीज का फोन ग्रीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। इस फोन का कैमरा मॉड्यूल OnePlus 13s की तरह दिख रहा है। हालांकि, ओप्पो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर बड़े कैमरा रिंग्स में मौजूद है। वहीं, तीसरा कैमरा रिंग लाइट के साथ कैप्सूल आकार के छोटे मॉड्यूल में दिया गया है। उसके नीचे फ्लैश लाइट देखी जा सकती है।

Oppo Reno 14 5G Series India Launch Timeline

ओप्पो रेनो 14 सीरीज से जुड़ी कई लीक्स सामने आ चुकी है। लीक की मानें, तो कंपनी इस सीरीज के तहत Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G फोन्स को अगले महीने जुलाई महीने में पेश कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।