OPPO Reno 12 5G सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, आ रहे धाकड़ फोन
OPPO Reno 12 5G सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। इस सीरीज में Oppo Reno 12 5G और Reno 12 Pro 5G फोन पेश किए जाएंगे। यहां जानें सभी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Jul 04, 2024, 06:18 PM (IST)
हाइलाइट
- OPPO Reno 12 5G सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म
- सीरीज में शामिल होंगे Oppo Reno 12 5G और Reno 12 Pro 5G फोन
- फोन में मिलेंगे AI फीचर्स
OPPO Reno 12 5G सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। इस सीरीज को भारत से पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया था। वहीं, हाल ही में इसकी इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म की गई है। अब फाइनली कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। बात दें, ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स Oppo Reno 12 5G और Reno 12 Pro 5G को पेश किया गया था। फीचर्स की बात करें, तो इसमें कई हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलेगी।
OPPO Reno 12 5G Series launch Date
OPPO India ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल पर OPPO Reno 12 5G सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव देखा जा सकेगा।
OPPO Reno 12 5G Series Confirmed Details
जैसे कि हमने बताया Oppo Reno 12 5G और Reno 12 Pro 5G फोन भारत से पहले ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुके हैं। इस सीरीज के फोन में 6.7 इंच का कर्व्ड इनफिनिटी व्यू FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। दोनों ही फोन के डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हैं। इसके अलावा, दोनों फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस हैं। इसके साथ फोन में MediaTek APU 655 चिप भी मिलेगी, जो कि कई AI फीचर्स से लैस होंगे। इसमें AI Clear Face, AI Writer, AI Recording Summary और AI Eraser 2.0 फीचर्स मिलेंगे।
फोटोग्राफी के लिए Reno 12 Pro 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT 600 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ सेटअप में 8MP Sony IMX 355 अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा, जिसमें 2X ऑप्टिकल जूम मिलेगा। वहीं, Reno 12 5G में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें टेलीफोटो सेंसर के साथ 2MP का OV02B10 मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि 46 मिनट्स में फोन फुल चार्ज हो जाता है।
Oppo Reno 12 Pro 5G में Sunset Gold और Space Brown कलर ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, Oppo Reno 12 5G में Sunset Peach, Matte Brown और Astro Silver कलर ऑप्शन मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।