Oppo K13 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन

Oppo K13 5G स्मार्टफोन जंबा बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने कम दाम में 5G फोन पेश किया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 21, 2025, 12:08 PM (IST)

Oppo K13 5G स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन को Snapdragon प्रोसेसर और 256GB इंटरनल स्टोरेज जैसे दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन जंबो बैटरी पैक के साथ आता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: OPPO K13 5G को 1006 रुपये महीना देकर लाएं घर, सस्ते में 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे क्लासिक फीचर्स

Oppo K13 5G Price in India

Oppo के इस 5G फोन को दो वेरिएंट में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 19,999 रुपये है। फोन दो कलर ऑप्शन Ice Purple और Prism Black में लाया गया है। फोन की सेल 25 अप्रैल, 2025 से शुरू हो जाएगी। फोन को पहली सेल में खरीदने पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर HDFC और SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर दिया जाएगा। और पढें: मात्र 1083 रुपये महीना देकर खरीदें OPPO K13 5G फोन, सस्ते में मिलेंगे 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स

स्मार्टफोन के सारे फीचर्स

Oppo K13 5G फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 nits है। फोन में 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 4 SoC दिया गया है। स्मार्टफोन 7000mah बैटरी के साथ आता है। फोन 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 30 मिनट में फोन को 62 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 50MP का मेन AI कैमरा और 2MP का दूसरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 16MP का कैमरा दिया गया है। फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है। इसमें कई AI फीचर्स Screen Translator, AI Writer, AI Summary, AI Clarity Enhancer, AI Unblur, AI Reflection Remover, और AI Eraser भी दिए गए हैं। डस्ट और वॉटर से सेफ्टी के लिए फोन में IP65 रेटिंग दी गई है। कंपनी फोन के साथ चार्जर भी दे रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।