OnePlus Nord 6 की सेल भारत में इस दिन होगी शुरू, डेट कंफर्म

OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन की सेल डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 7 अप्रैल को भारत में दस्तक देने जा रहा है। यहां जाने डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 02, 2026, 03:12 PM (IST)

OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन भारत मे 7 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की सेल डेट कंफर्म कर दी है। अगर आप इस फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो जान लें किस दिन फोन की सेल शुरू होने वाली है। यह कंपनी का अपकमिंग नॉर्ड सीरीज का फोन होने वाला है। फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो चुके हैं। वनप्लस का यह फोन 9000mAh जंबो बैटरी के साथ दस्तक देने वाला है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। और पढें: बेहतरीन फीचर्स वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखिए पूरी लिस्ट

कंपनी ने OnePlus India वाले अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में OnePlus Nord 6 फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। यह फोन 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होने वाला है। इस फोन की सेल वनप्लस की वेबसाइट व Amazon पर उपलब्ध होने वाला है। और पढें: 8000mAh बैटरी के साथ OnePlus N6 ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स

OnePlus Nord 6 expected price in India

कहा जा रहा है कि कंपनी वनप्लस नॉर्ड 6 को 35000 से 40,000 से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन की असल कीमत 7 अप्रैल को लॉन्च के वक्त रिवील हो जाएगी।

OnePlus Nord 6 specifications

स्पेक्स की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड 6 फोन में कंपनी 165Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाने वाला है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होने वाल है। इस फोन पर 165 fps गेमिंग की जा सकेगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाने वाला है। इस डिस्प्ले में 50MP Sony Lytia प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। पानी से बचाव के लिए फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिल सकती है। फोन की बैटरी 9000mAh की होने वाली है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।