OnePlus इस साल लॉन्च करेगा अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कन्फर्म

OnePlus के अपकमिंग फोल्डेबल की लॉन्चिंग को कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। Samsung Galaxy Z Fold को कड़ी टक्कर देने के लिए इसे 2023 में ही पेश किया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 01, 2023, 01:08 PM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus का फोल्डेबल फोन इस साल लॉन्च होगा।
  • कंपनी ने MWC 2023 के दौरान इसकी लॉन्चिंग क कन्फर्म कर दिया है।
  • फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Samsung, Oppo, Motorola और Tecno के बाद अब OnePlus भी अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने पहले फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को कन्फर्म कर दिया है। चल रहे MWC 2023 टेक इवेंट के दौरान वनप्लस ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वह इस साल अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स

पिछले काफी समय से OnePlus Foldable स्मार्टफोन चर्चा में बना हुआ है। अब कंपनी ने भी फोन की लॉन्चिंग को कन्फर्म करते हुए बताया है कि इसे कब पेश किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आइये, नीचे पढ़ते हैं। और पढें: OnePlus Nord Buds 4 Pro Review: क्या ये ईयरबड्स वाकई हैं पैसा वसूल, जानें यहां

OnePlus Foldable Phone Launch Timeline

MWC 2023 में कंपनी ने कम्फर्म कर दिया है कि वह अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन को इस साल यानी 2023 की दूसरी छिमाही में लॉन्च करेगा। और पढें: OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, 4 हजार से ज्यादा बढ़ी फोन की कीमत

OnePlus के COO और प्रेसिडेंट Kinder Liu ने इवेंट में कहा कि कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन में सिग्नेचर वनप्लस फास्ट और स्मूथ एक्पीरियंस मिलेगा। यह एक फ्लैगशिप फोन होना चाहिए। यह इंडस्ट्री डिजाइन, मैकेनिकल टेक्नोलॉजी और अन्य पहलुओं के मामले में अपने फोल्डिंग होने के कारण Settle नहीं होता है।

अभी तक क्यों लॉन्च नहीं किया फोल्डेबल फोन?

TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, Lui ने यह साफ किया कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन को इस साल की दूसरी छिमाही में लॉन्च करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक फ्लैगशिप फोन होगा और कंपनी के पोर्टफोलियो का टॉप प्रोडक्ट होगा। यही कारण है कि कंपनी ने अभी तक पिछले कुछ सालों में फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है, क्योंकि कंपनी बेस्ट फोल्डेबल फोन पेश करना चाहती है।

बता दें कि इस समय बाजार में Samsung के फोल्डेबल फोन्स को काफी पसंद किया जाता है। कुछ समय पहले ओप्पो ने अपना फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip लॉन्च किया है। इसके अलावा, Tecno ने भी MWC 2023 में अपना पहला फोल्डेबल फोन Phantom V Fold लॉन्च किया है, जो भारत का सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। इसे कंपनी ने 80,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया है।

OnePlus का लेटेस्ट स्मार्टफोन

OnePlus की बात करें तो कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 11R 5G है। इसे हाल में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। अब देखना होगा कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को किन दमदार फीचर्स के साथ लाएगा। उम्मीद है कि आगे आने वाले समय से इससे संबंधित अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।