OnePlus Ace 6 Ultra की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, साथ आएगा नया गेमिंग कंट्रोलर ‘Strix’
OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra और गेमिंग कंट्रोलर Strix लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 20, 2026, 01:11 PM (IST)
OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। यह फोन चीन में 28 अप्रैल को शाम 7 बजे (भारतीय समय अनुसार 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। यह Ace 6 सीरीज का तीसरा मॉडल होगा, कंपनी ने बताया है कि इस लॉन्च इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि एक नया गेमिंग एक्सेसरी भी पेश किया जाएगा, जिसका नाम OnePlus Strix Gaming Controller रखा गया है। यह कंट्रोलर खासतौर पर मोबाइल गेमिंग को एक नया अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।
OnePlus Ace 6 Ultra का डिजाइन कैसा होगा?
OnePlus Ace 6 Ultra के डिजाइन को पहले ही टीज किया जा चुका है। फोन में पीछे की तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश दिया गया है। यह डिवाइस कम से कम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसके बैक पैनल पर '3D Stereoscopic Engraving' डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे प्रीमियम लुक देता है, फिलहाल कंपनी ने इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन पूरी तरह से नहीं बताए हैं, लेकिन इसे एक पावरफुल और गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन माना जा रहा है।
OnePlus Strix गेमिंग कंट्रोलर क्या है और यह कैसे काम करेगा?
सबसे खास चीज OnePlus Strix गेमिंग कंट्रोलर है, जो फोन के साथ अटैच होकर इसे एक हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस में बदल देगा। यह कंट्रोलर व्हाइट कलर में दिखाया गया है और इसमें पीछे की तरफ दो ट्रिगर बटन दिए गए हैं, जो इंडेक्स फिंगर के लिए हैं। इसके अलावा, पीछे की ग्रिप पर दो और बटन होंगे जिन्हें मिडिल फिंगर से इस्तेमाल किया जा सकेगा।
क्या OnePlus Strix में एडवांस फीचर्स मिलेंगे?
इसके साथ ही OnePlus ने यह भी बताया है कि इस कंट्रोलर के लिए अलग-अलग एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगी, जैसे कि एक बाहरी कूलिंग फैन, जो फोन की गर्मी को कम करने में मदद करेगा। यह फैन USB Type-C Port के जरिए कनेक्ट होगा। कंट्रोलर में 1000Hz पोलिंग रेट और 1.8ms ट्रिगर रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है, जिससे गेमिंग में काफी कम लैग होगा, हालांकि इसमें अलग से जॉयस्टिक नहीं होंगे, बल्कि फोन की स्क्रीन ही नेविगेशन के लिए इस्तेमाल होगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।