OnePlus Ace 2 Dimensity Edition का पहला ऑफिशियल टीजर आया सामने, जानें स्पेसिफिकेशन

OnePlus Ace 2 Dimensity Edition को लेकर पहला टीजर सामने आया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट के अलावा 16GB Ram भी देखने को मिल सकती है। इससे पहले कंपनी स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ लॉन्च कर चुकी है।

Published By: Rohit Kumar
Published: Feb 23, 2023, 02:35 PM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus ला रहा है मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट के साथ नया फोन।
  • OnePlus Ace 2 Dimensity में 64MP का रियर कैमरा दिया जाएगा।
  • वनप्लस के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 16GB Ram भी देखने को मिलेगी।

OnePlus Ace 2 Dimensity Edition को लेकर पहला ऑफिशियली खुलासा हो गया है। इससे पहले कंपनी OnePlus Ace 2 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर चुकी है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी एडिशन Snapdragon की तुलना में सस्ता हो सकता है। दरअसल, OnePlus चीन के प्रेसिडेंट Le Jie ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक टीजर इमेज शेयर किया है, जिसमें नेक्स्ट स्मार्टफोन की जानकारी शेयर की है। इसमें मॉडल नंबर PHP110 को पहले ही चीन में अप्रूवल मिल चुका है। ऐसे में संकेत मिलते हैं कि Ace 2 Dimensity Edition कुछ ही सप्ताह के अंदर लॉन्च हो सकता है। और पढें: बेहतरीन फीचर्स वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखिए पूरी लिस्ट

OnePlus Ace 2 को लेकर बीते महीने एक जानकारी सामने आई थी, जिसमें MIIT certification का जिक्र किया जा चुका है। अब इस मोबाइल को एक सर्टिफिकेशन मिल चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मोबाइल जल्द ही स्वेदेशी बाजार में दस्तक दे सकता है। और पढें: 8000mAh बैटरी के साथ OnePlus N6 ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स

OnePlus Ace 2 Dimensity Edition के संभावित स्पेसिपिकेशन

OnePlus Ace 2 Dimensity Edition में सिर्फ मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेस के अलावा बाकी सभी स्पेसिफिकेशन वही होंगे, जो पहले भी वनप्लस के इस स्नैपड्रैगन वाले फोन में देखे जा चुके हैं। पुरानी लीक्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ दस्तक देगा और उसमें 100W का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। चीनी सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल 80W के चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा।

OnePlus Ace 2 Dimensity Edition के संभावित फीचर्स

OnePlus के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.74 इंच का OLED स्क्रीन दिया जा सकता है। यह Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा, जो 2772 x 1240 पिक्सल का है। इस डिस्प्ले में पंच होल स्क्रीन के साथ फिंगरप्रिंट स्क्रीन भी देखने को मिलेगा।

चिपसेट और रैम

इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में Dimensity 9000 चिपसेट देखने को मिलेगा। साथ ही इसमें 16 GB Ram देखने को मिलेगी। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर 64MP का कैमरा देखने को मिलेगा, जो OmniVision OV64M सेंसर के साथ लॉन्च होगा। सेकेंडरी कैमरा 8-megapixel Sony IMX355 का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। इसमें तीसरा कैमरा 2-megapixel का होगा। अभी भी इस स्मार्टफोन को लेकर कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा होना बाकी है।

OnePlus Ace 2 Dimensity Edition की लॉन्च डेट

वनप्लस के इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट की बात करें तो इसे मार्च में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।