OnePlus 13 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत हुई लीक

OnePlus 13 5G चीन के बाद अब भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इस फोन को कई वेरिएंट में लाया जाएगा। फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 05, 2024, 06:45 PM (IST)

OnePlus 13 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का भारतीय बाजार में इंतजार किया जा रहा है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में अगले साल की शुरुआत में लाया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले ही वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गया है। स्मार्टफोन की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: OnePlus के इस फोन पर मिल रहा 3000 रुपये का फ्लैट Discount, सीमित समय के लिए Offer

OnePlus 13 5G Price in India expected

OnePlus 13 5G स्मार्टफोन के कई वेरिएंट आते हैं। फोन के बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 24GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 53000 रुपये हो सकती है। स्मार्टफोन की सटीक कीमत तो लॉन्चिंग के समय ही पता चलेगी। और पढें: OnePlus 13 के गिरे दाम, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट

स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में अपडेटेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का साइज 6.82 इंच का X2 OLED है। स्क्रीन 1440p रेजलूशन के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4500 nits है। फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है।

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एक अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर भी मिलता है।

OnePlus में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 10W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है। उम्मीद है कि फोन का भारतीय वेरिएंट OxygenOS 15 पर रन कर सकता है।

कब होगा लॉन्च?

अभी कंपनी ने इस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। फोन को जनवरी, 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।