Nothing Phone 4a Series के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, मिलेगा Snapdragon Chipset

Nothing जल्द ही अपनी नई Phone 4a सीरीज भारत में लॉन्च करने वाली है। इसमें दो मॉडल, Phone 4a और Phone 4a Pro शामिल होंगे। कंपनी ने बताया है कि दोनों फोन Snapdragon चिपसेट से लैस होंगे। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 19, 2026, 06:40 PM (IST) | Edited: Feb 19, 2026, 06:44 PM (IST)

Nothing जल्द ही अपनी नई Phone 4a सीरीज भारत में लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज की लॉन्चिंग मार्च के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। कंपनी की नई लाइनअप में दो मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, Phone 4a और Phone 4a Pro Nothing ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस सीरीज की लॉन्च डेट की घोषणा की और फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का टीजर भी जारी किया है। कंपनी ने खुलासा किया है कि दोनों ही मॉडल Snapdragon चिपसेट से लैस होंगे, लेकिन अभी तक इस चिपसेट का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। और पढें: WhatsApp पर आजकल हो रहे हैं नए-नए स्कैम, बचना है तो तुरंत जान लें ये 5 फीचर्स

प्रोसेसर और डिस्प्ले

कहा जा रहा है कि Nothing Phone 4a सीरीज में Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड लगभग 2.71GHz हो सकती है। इसके साथ फोन में 5400mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है और 50W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में 6.7-inch का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक कैमरा, बैटरी क्षमता और डिस्प्ले जैसे बाकी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इन्हें भी पेश किया जाएगा। और पढें: COD Mobile Season 5 Revenge की रिलीज डेट आई सामने, The Boys की एंट्री से मचेगा बवाल

कीमत और कलर्स

कीमतों की बात करें तो Nothing Phone 4a Pro यूरोप में EUR 499 (लगभग ₹54,000) से शुरू होगी और 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत EUR 569 (लगभग ₹61,000) तक हो सकती है। फोन को ब्लैक, सिल्वर और पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। वहीं Nothing Phone 4a का बेस मॉडल EUR 409 (लगभग ₹44,000) में उपलब्ध होगा और टॉप वेरिएंट 12GB+256GB EUR 449 (लगभग ₹48,000) में बिक सकता है। यह मॉडल ग्लोबली ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। और पढें: 40000 रुपये से कम में खरीदें 1.5 Ton AC, एक 60 डिग्री की गर्मी में कमरे को बना देगा कश्मीर

कहा से खरीद सकते हैं

भारत में Nothing Phone 4a सीरीज Flipkart के माध्यम से उपलब्ध होगी। आने वाले हफ्तों में कंपनी पूरी स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा करेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।