Moto Edge 40 Pro जल्द होगा लॉन्च, रेंडर्स और फीचर्स हुए लीक
Motorola Edge 40 Pro 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन की डिजाइन लीक हुई है।
Published By: Harshit Harsh | Published: Mar 08, 2023, 05:38 PM (IST)
हाइलाइट
- Motorola जल्द Edge 40 Series को भारत में लॉन्च करेगा।
- इस स्मार्टफोन को चीनी बाजार में पहले ही पेश किया जा चुका है।
- इसका नया रेंडर लीक हुआ है, जिसमें फोन की डिजाइन सामने आई है।
Motorola जल्द ग्लोबल मार्केट में अपना एक और मिड बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को रेंडर लीक हुआ है। Moto Edge 40 Pro 5G के नाम से आने वाले इस स्मार्टफोन के बारे में पहले भी कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुके हैं। यह स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च हो चुके Moto X40 Pro का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है। ब्रांड Moto Edge 40 सीरीज को भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी में है। इस सीरीज में दो फोन Motorola Edge 40 और Motorola Edge 40 Pro शामिल हैं।
Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्सटर Evan Blass ने मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन का रेंडर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। सामने आए रेंडर में इस स्मार्टफोन के बैक और फ्रंट पैनल का डिजाइन देखा जा सकता है। फोन के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश लाइट देखी जा सकती है। वहीं, फ्रंट में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। इसके डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन देखा जा सकता है।
मिलेंगे ये फीचर्स
Motorola Edge 40 Pro 5G के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स Moto X40 Pro 5G की तरह होंगे। इसमें 6.67 इंच का FHD+ 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन में 4,600mAh की बैटरी के साथ 125W फास्ट चार्जिंग फीचर दिए जाने की उम्मीद है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड Wi-Fi, 5G, USB Type C, Bluetooth जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यह फोन Android 13 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का सेकेंडरी और 12MP का तीसरा कैमरा मिल सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 60MP का कैमरा मिलेगा।
Motorola इस स्मार्टफोन के अलावा जल्द ही रोलेबल स्मार्टफोन को भी बाजार में उतार सकता है। चीनी कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले महीने आयोजित हुए MWC 2023 में पेश किया था।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।