Moto G45 5G फोन 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, दाम 10 हजार से भी कम

Moto G45 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट सस्ता 5G फोन है, जिसे 10 हजार से कम की कीमत में पेश किया गया है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Aug 21, 2024, 12:54 PM (IST)

Moto G45 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन है। फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के अस फोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यहां जानें फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Vivo X200T 5G 6800 रुपये तक हुआ सस्ता, खरीदने के लिए अभी लपकें बंपर Deal

Moto G45 5G Price in India

कंपनी ने Moto G45 5G फोन को दो वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, टॉप 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। फोन में तीन कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें Brilliant Blue, Brilliant Green और Viva Magenta शामिल हैं। फोन की सेल Flipkart पर 28 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा वाले OPPO Reno 15C को खरीदने का सही टाइम, Flipkart और Vijay Sales पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो Axis bank और IDFC First बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये का डिस्कउंट ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में इन मॉडल्स को क्रमश: 9,999 रुपये व 11,999 रुपये में खरीद जा सकेगा। यह ऑफर 10 सितंबर तक ही लाइव रहेगा।

Moto G45 5G specifications

फीचर्स की बात करें, तो Moto G45 5G फोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। वहीं, रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM व 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोन की रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।