Lava O3 Pro: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला नया फोन, दाम 7000 से भी कम

Lava O3 Pro फोन Amazon पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन के सभी फीचर्स और कीमत रिवील हो गई है। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Dec 11, 2024, 07:54 PM (IST)

Lava O3 Pro फोन Amazon India वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। अमेजन लिस्टिंग के जरिए फोन की कीमत और सभी फीचर्स सामने आ चुके हैं। फीचर्स की बात करें, तो लावा के इस फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB RAM व वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यहां जानें फोन की कीमत व सभी फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Mobile Phones Under 15000: 15 हजार से कम में आने वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

Lava O3 Pro price in India

कंपनी का Lava O3 Pro फोन Amazon पर लिस्ट हो चुका है। फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत मात्र 6,999 रुपये है। कंपनी ने फोन को तीन कलर ऑप्शन Glossy Black, Glossy White और Glossy Purple में पेश किया है। इस स्मार्टफोन की सेल Amazon पर शुरू हो चुकी है। फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। और पढें: Lava Virat V1 और Lava Virat V1 5G की लॉन्च डेट अनाउंस, जानें फीचर्स

Lava O3 Pro Specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Lava O3 Pro फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। वहीं, रेजलूशन 1600 X 720 पिक्सल का है। इसके अलावा, फोन Unisoc T606 octa-core प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, फोन में अलग से 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मौजूद है। यह फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें LED फ्लैश को जगह दी गई है। इसके साथ फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में फेस अनलॉर फीचर भी मौजूद है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।