Written By Mona Dixit
Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Jul 10, 2024, 11:15 AM (IST)
Lava Blaze X 5G फोन भारत में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। फोन को कई वेरिएंट आए हैं। लावा के इस स्मार्टफोन में 8GB तक RAM दी गई है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन में दमदार MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है। फोन Full HD+ कर्व्ड डिस्प्ले से लैस है। यह Android 14 पर रन करता है। फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। फोन की कीमत, सभी स्पेसिफिकेशन और सेल डिटेल आदि जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव
फोन के बेस वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसका दूसरा वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस है। इसके तीसरे और टॉप वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन स्टारलाइट पर्पल और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में आया है। और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer
फोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसका दूसरा वेरिएंट 15,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 16,999 रुपये में आया है। हालांकि, स्पेशल लॉन्च प्राइज के तहत 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। सभी वेरिएंट पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
इस स्मार्टफोन की बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के जरिए की जाएगी। फोन की सेल प्रीइम डे सेल के साथ 20 जुलाई को रात 12 बजे शुरू हो जाएगी।
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। यह Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में 64MP Sony IMX682 सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। लावा के इस नए 5G फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन पर Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।