comscore

Lava Agni 3 फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, बैक में मिलेगा कवर डिस्प्ले!

Lava Agni 3 फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। फोन के की फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।

Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Sep 26, 2024, 06:36 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Lava Agni 3 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। इस फोन को कंपनी पिछले काफी समय से टीज कर रही है। वहीं, आज इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। यह फोन Lava Agni 2 का अपग्रेड वर्जन होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। लीक फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन के बैक पर एक कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की 5000mAh बैटरी की है, जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Lava Bold N2 फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Amazon पर उपलब्ध होगी सेल

कंपनी ने Lava Agni 3 फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह स्मार्टफोन भारत में 4 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसमें कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। फोन को लेकर एक टीजर पोस्टर शेयर किया गया है, इस पोस्टर में फोन का बैक पैनल देखा जा सकता है। फोन के बैक पैनल को देखकर लग रहा है कि कंपनी इस फोन के बैक पर एक अलग डिस्प्ले दे सकती है। news और पढें: देसी ब्रांड ने उड़ाया गर्दा, मात्र 7499 रुपये में Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब

फीचर्स की बात करें, तो Lava Agni 3 फोन 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर स लैस हो सकता है। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन Android 14 पर काम करता है। कई लीक्स में कहा जा चुका है कि यह फोन सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा, जो कि फोन के बैक पर मौजूद होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 64MP कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड, 2MP का तीसरा और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन Android 14 पर काम करेगा।