Lava मचाएगा तहलका! 2 डिस्प्ले के साथ आ रहा Agni 3, देखें First Look

Lava Agni 3 फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 2 डिस्प्ले वाले अनोखे डिजाइन के साथ दस्तक देगा। यहां देखें फर्स्ट लुक।

Published By: Manisha | Published: Oct 01, 2024, 03:39 PM (IST) | Edited: Oct 01, 2024, 03:40 PM (IST)

Lava Agni 3 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। लॉन्च डेट कंफर्म करने के बाद कंपनी धीरे-धीरे इस स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल्स रिवील कर रही है। वहीं, आज कंपनी ने फोन का फर्स्ट लुक एक टीजर वीडियो के जरिए रिवील कर दिया है। फोन के फर्स्ट लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देसी कंपनी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। लावा कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 2 डिस्प्ले के साथ मार्केट में दस्तक देगा। यह कोई Flip या Fold नहीं बल्कि एक समान्य फोन होगा, जिसके बैक पर आपको दूसरा कवर डिस्प्ले मिलेगा। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Lava Bold N2 Lite फोन की पहली सेल आज, जानिए कीमत और ऑफर यहां

Lava Agni 3 स्मार्टफोन भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन से जुड़ी डिटेल्स रिवील करनी शुरू कर दी है। हाल ही में फोन के कई फीचर्स से पर्दा उठाया गया था। वहीं, आज फोन का पहली बार फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। Lava Mobiles ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल पर Lava Agni 3 का एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोन की पहली झलक देखने को मिलती है। और पढें: Lava Bold N2 Pro की सेल आज से शुरू, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सब कुछ

कंपनी का Lava Agni 3 फोन 2 डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा, जिसमें एक फ्रंट डिस्प्ले और दूसरी कवर डिस्प्ले है। यह कंपनी का कोई अपकमिंग फ्लिप या फिर फोल्ड स्मार्टफोन नहीं है। यह एक समान्य स्मार्टफोन होगा, जिसके बैक पर आपको फ्लिप और फोल्ड की तरह कवर डिस्प्ले मिलेगा। और पढें: Lava Bold N2 Lite भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर तक सबकुछ

सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी ने फोन की कीमत भी लॉन्च से पहले रिवील कर दी है। इस फोन को 30,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जाएगा। भले ही यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो, लेकिन इसके यूनिक फीचर इसे सबसे अलग स्मार्टफोन बनाने का काम करेंगे।

Lava Agni 3 to Feature Dual Displays

Lava Agni 3 फोन के डिस्प्ले फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। फोन में 1.5K का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, फोन के बैक पर 1.74 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।