iQOO Z9s सीरीज 21 अगस्त को होगी भारत में लॉन्च, कीमत से फीचर्स तक मिलेगा ये सब खास

iQOO Z9s सीरीज 21 अगस्त को भारत में दस्तक देने जा रही है। सीरीज में iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Aug 07, 2024, 03:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • iQOO Z9s सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च
  • सीरीज में शामिल होंगे iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro फोन
  • फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने

iQOO Z9s सीरीज जल्द ही भारत में दस्तक देने जा रही है। यह सीरीज 21 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro को भारत ला रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस सीरीज से जुड़ी कई डिटेल्स रिवील कर दी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो iQOO Z9s Pro फोन 120Hz 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन 50MP Sony IMX 882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की हो सकती है। आइए जानते इस सीरीज से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: 12GB RAM, 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले iQOO Z9s 5G पर Discount, जानें गजब Offer

iQOO Z9s series key specs revealed

कंपनी ने लॉन्च से पहले इस सीरीज के कई फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। iQOO Z9s Pro फोन में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। वहीं, डिस्प्ले में 4500 nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस दी जाएगी। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन का AnTuTu स्कोर 8,2000 से ज्यादा का है। फोन में दो कलर ऑप्शन Flamboyant Orange vegan leather back और Luxe Marble शामिल होंगे। और पढें: 12GB RAM, 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले iQOO Z9s 5G पर पाएं तगड़ा Discount, Amazon से सस्ते में खरीदें

कैमरा-

iQOO Z9s सीरीज के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इस सीरीज के फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। इसके साथ एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी मिलेगा। इस सीरीज के फोन में कई AI कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे, जिसमें AI Erase और AI Photo Enhance शामिल है। इनकी बैटरी 5500mAh की है

कीमत की बात करें, तो कंपनी टीजर पोस्टर के जरिए रिवील कर दिया है कि सीरीज को भारत में 25000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया है। माना जा रहा है कि iQOO Z9s फोन को 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं, प्रो मॉडल 25,000 रुपये से कम की कीमत में आएगा। सीरीज 7.49mm पतले होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।