iQOO Neo 9S Pro में मिलेगा दमदार प्रोसेसर, खास फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

iQOO Neo 9S Pro स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस फोन के खास स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन को लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 03, 2024, 10:43 AM (IST)

हाइलाइट

  • iQOO Neo 9S Pro फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है।
  • लिस्टिंग में स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।
  • इसमें कम से कम 12GB RAM मिलने की उम्मीद है।

iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन फरवरी में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इस सीरीज में एक नया मॉडल iQOO Neo 9s Pro पेश करने की तैयारी में है। हाल में फोन को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में अपकमिंग स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन जैसे प्रोसेसर , रैम आदि का पता चल गया है। अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट नहीं बताई हैं। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में फोन के खास स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर

iQOO Neo 9S Pro लिस्टिंग

91Mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Neo 9S Pro स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे V2339A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में iQOO Neo सीरीज के इस नए हैंडसेट के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। और पढें: 2000 रुपये से कम महीने पर मिल रहे iPhone 15 समेत ये धांसू फोन, अभी खरीदने का बेस्ट टाइम

लिस्टिंग की मानें तो इस स्मार्टफोन को लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में कम से कम 12GB RAM दी जाएगी। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Android 14 पर रन करेगा। फोन के डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 2800x1260 होगा।

फोन के अन्य फीचर्स

कुछ रिपोर्ट्स की मानें को इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है।

इसके अलावा, स्मार्टफोन 5160mAh की बैटरी से लैस हो सकता है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर रन करेगा। अभी तक स्मार्टफोन के बारे में इतनी ही जानकारी सामने आई है। आगे आने वाले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साख लॉन्च किया गया था। यह चीन में लॉन्च हुए iQOO Neo 9 का रीब्रांड मॉडल है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।