iQOO Neo 9 Pro के सभी फीचर्स लीक, दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च
iQOO Neo 9 Pro 5G को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गया है। इसमें डेडिकेटेड इमेज चिप और तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं।
Published By: harshit harsh | Published: Dec 04, 2023, 06:24 PM (IST) | Edited: Dec 04, 2023, 06:23 PM (IST)
हाइलाइट
- iQOO Neo 9 Series को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
- इस सीरीज के प्रो मॉडल की डिटेल सामने आई है।
- इस फोन को हाल ही में 3C पर भी लिस्ट किया गया है।
iQOO Neo 9 सीरीज के स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo के सब ब्रांड ने पिछले महीने iQOO 12 को घरेलू बाजार में उतारा था। इस सीरीज को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO 12 के साथ-साथ ब्रांड मिड बजट के स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। iQOO Neo 9 को इस साल लॉन्च हुए Neo 7 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। iQOO Neo 9 सीरीज को कई सर्टिफिकेशन साइट पर पहले भी देखा जा चुका है। अब इस सीरीज के प्रो मॉडल के सभी फीचर्स सामने आए हैं। फोन में MediaTek का लेटेस्ट 5G प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। आइए, जानते हैं आईकू के अपकमिंग मिड बजट स्मार्टफोन के बारे में...
iQOO Neo 9 Pro के सभी फीचर्स योगेश बरार ने अपने X (Twitter) पोस्ट में शेयर किया है। इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जहां फोन की चार्जिंग डिटेल रिवील हुई थी। आईकू का यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन की कनेक्टिविटी की डिटेल भी सामने आई है।
मिलेंगे ये फीचर्स
iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का OLED डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन और 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। आईकू के इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। फोन Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन डेडिकेटेड Q1 चिप सपोर्ट के साथ आ सकता है।
फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह 50MP (IMX920) के प्राइमरी OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन कैमरा के साथ आएगा। इसमें 50MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। iQOO का यह स्मार्टफोन IR सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 120W USB Type C वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।