iQOO Neo 7 Pro फोन में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, 4 जुलाई को है लॉन्चिंग
iQOO Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 4 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इस फोन के कई फीचर्स रिवील हो गए हैं। जानें डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Jun 16, 2023, 08:50 PM (IST)
हाइलाइट
- iQOO Neo 7 Pro में मिलेगा ऑरेंज लेदर बैक पैनल
- फोन में मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग
- 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा फोन
iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन भारत में 4 जुलाई को लॉन्च होगा। यह जानकारी हाल ही में कंपनी ने कंफर्म की थी। जैसे-जैसे फोन की लॉन्च डेट नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे करके कंपनी इस फोन को लेकर फैन्स के बीच एक्साइटमेंट लेवल बढ़ाती जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल डिजाइन से पर्दा उठाया था। इसमें फोन का ऑरेंज कलर ऑप्शन देखने को मिला था। इसके बैक में लेदर फिनिश देखने को मिलेगी। वहीं, अब कंपनी फोन के प्रमुख फीचर्स की जानकरी कंफर्म कर रही है। अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए कंपनी ने आइकू नियो 7 प्रो फोन के प्रोसेसर और चार्जिंग स्पीड की जानकारी रिवील कर दी है।
iQoo Neo 7 Pro: Confirmed details
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें, इस फ्लैगशिप चिपसेट में ARM Cortex-X2 मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.2 GHz है। इसके अलावा, उसमें तीन Cortex-A710 कोर मिलते हैं, जिनकी क्लॉक स्पीड 2.5 GHz है और चार Cortex-A510 की क्लॉक स्पीड 1.8 GHz है। साथ ही यह प्रोसेसर Adreno 730 GPU से लैस है।
इस फोन में Independent Gaming (IG) चिप भी मिलेगी, जो कि मोबाइल गेमर्स के लिए गेमिंग एक्सपीरियंस को इम्प्रूव करेगी। इसमें Motion Control फीचर दिया जाएगा। यह फीचर iQOO Neo 7 में भी दिया गया है, जिसमें यूजर्स को 6 मोशन कंट्रोल ऑप्शन मिलते हैं।
इसके अलावा, इस फोन में 120W FlashCharge फास्ट चार्जिंग स्पीड दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 8 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। जैसे कि हमने बताया हाल ही में कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल से पर्दा उठा दिया है। इस फोन में ऑरेंज लेदर बैक पैनल दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में अन्य कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।
iQOO Neo 7 Pro इंडिया लॉन्च डेट-
iQOO Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 4 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। फोन के लुक और कुछ फीचर्स सामने आ गए हैं। हालांकि, लॉन्च के दिन फोन के सभी फीचर्स रिवील हो जाएंगे। साथ ही इसकी कीमत से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।
iQOO Neo 7 Pro 5G के लीक फीचर्स
लीक की मानें, तो फोन में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 16GB तक LPDDR5 RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 2MP का का मैक्रो लेंस होगा। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है।
आईक्यू निओ 7 प्रो में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर मिलेंगे। साथ ही फोन Android 13 OS बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।