iPhone 15 और iPhone 15 Plus से उठा पर्दा, मिलेगा बड़ा कैमरा अपग्रेड

iPhone 15 और iPhone 15 Plus को Apple Event 2023 में पेश किया गया है। एप्पल के ये दोनों डिवाइसेज पिछले साल आए iPhone 14 और iPhone 14 Plus के मुकाबले कई हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ आते हैं।

Published By: harshit harsh | Published: Sep 12, 2023, 11:29 PM (IST)

हाइलाइट

  • iPhone 15 और iPhone 15 Plus ने दस्तक दे दी है।
  • दोनों डिवाइस को Apple Event 2023 में लॉन्च किया गया है।
  • ये दोनों स्मार्टफोन iOS 17 पर काम करते हैं।

Apple Event 2023 में नई iPhone 15 Series का इंतजार खत्म हो गया है। एप्पल की यह नई सीरीज बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ पेश हुए हैं। इस इवेंट में एप्पल ने Watch 9 Series, Watch SE और Watch Ultra 2 भी पेश किया है। एप्पल का नया iPhone 15 और iPhone 15 Pro पिछले साल आए iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले फीचर के साथ आता है। इसके प्रोसेसर भी वही हैं। फोन के कैमरा को भी अपग्रेड किया गया है। और पढें: Croma की Everything Apple Sale शुरू, iPhone 17 और iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट

iPhone 15/iPhone 15 Plus

iPhone 15 में 6.1 इंच का LTPO 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, iPhone 15 Plus में 6.7 इंच LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ये दोनों फोन A16 Bionic 4nm TSMC चिपसेट के साथ आते हैं। कंपनी ने इसके RAM की डिटेल शेयर नही की है। हालांकि, पहले सामने आए रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों फोन LPDDR5 6GB RAM के साथ आते हैं। इन दोनों फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB/256GB/512GB में पेश किया गया है। और पढें: खुशखबरी! कई हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 15, कम दाम में घर लाने का सही समय

और पढें: iPhone 15 को मात्र 51,400 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिल रहा Offer

इनके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48MP का 7P मेन कैमरा और 12MP का 5P सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा ये 12MP के सेल्फी कैमरा OIS के साथ आते हैं। iPhone 15 और iPhone 15 Plus में वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ये दोनों डिवाइसेज सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं। ये iOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

iPhone 15 Series Price

iPhone 15 के बेस वेरिएंट की कीमत 799 अमेरिकी डॉलर (लगभग 66,241 रुपये) है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स- क्रमश: 899 डॉलर (लगभग 74,532 रुपये) और 1,099 डॉलर (लगभग 91,113 रुपये) में आ हैं।

iPhone 15 Plus के बेस वेरिएंट की कीमत 899 डॉलर (लगभग 74,532 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 999 डॉलर (लगभग 82,835 रुपये) और 1199 डॉलर (लगभग 99,426 रुपये) में आते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।