Infinix Smart 7 की कीमत से उठा पर्दा, 6000mAh बैटरी के साथ 22 फरवरी को होगा लॉन्च
22 फरवरी लॉन्च से पहले कंपनी ने Infinix Smart 7 स्मार्टफोन की कीमत ऑफिशियली कंफर्म कर दी है। वहीं फोन की लिस्टिंग Flipkart पर भी लाइव हो गई है, जहां फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशम की जानकारी मिलती है।
Published By: Manisha | Published: Feb 15, 2023, 05:41 PM (IST)
हाइलाइट
- Infinix Smart 7 में मिलेगी 6000mAh की बैटरी
- 7GB RAM को सपोर्ट करेगा फोन
- 22 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा फोन
Infinix Smart 7 स्मार्टफोन 22 फरवरी को भारत में ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की कीमत ऑफिशियली रिवील कर दी गई है। साथ ही इस स्मार्टफोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart ई-कॉमर्स जाइंट पर लाइव हो गई है, जहां फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। बात दें, यह पिछले साल लॉन्च हुए Infinix Smart 6 का ही सक्सेसर होगा। यह फोन 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा।
Infinix Smart 7 Price in India
कंपनी ने Infinix Smart 7 स्मार्टफोन की कीमत ऑफिशियली कंफर्म कर दी है। जारी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, कंपनी के इस लेटेस्ट डिवाइस की कीमत भारत में महज 7,299 रुपये होगी। बता दें, यह फोन 22 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी।
Infinix Smart 7 Specifications
जैसे कि हमने बताया फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन के कई स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 6000mAh दमदार बैटरी से लैस होगा। कंपनी का दावा है कि फोन में सिंगल चार्ज पर 10 फिल्में लगातार देख सकते हैं। इसके अलावा, फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा।
वहीं, फोन में 4GB RAM के साथ 3GB वर्चुअल RAM दी जाएगी। यानी इस फोन में आपको कुल मिलाकर 7GB RAM का सपोर्ट मिलने वाला है। वहीं, फोन की स्टोरेज 64GB की होगी। एंट्री-लेवल रेंज के हिसाब से कंपनी इस फोन में कई शानदार फीचर्स दे रही है। कहा जा रहा है कि फोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले में 400 nits की ब्राइटनेस मिलेगी।
Infinix Smart 6 Specifications
इस फोन में 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का रेजलूशन 1,440×3,216 पिक्सल है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio A22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB (2GB + 2GB virtual RAM) और 32GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में 8MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।