Infinix Note 50x 5G+ फोन के फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म, 27 मार्च को देगा दस्तक

Infinix Note 50x 5G plus फोन 27 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन के फीचर्स कंफर्म हो गए हैं। इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 20, 2025, 01:37 PM (IST)

Infinix Note 50x 5G+ स्मार्टफोन भारत में 27 मार्च को लॉन्च होगा। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस साइट के जरिए फोन के कई प्रमुख फीचर्स और डिजाइन लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं। फीचर्स की बात करें, तो इनफिनिक्स का यह फोन “Gem Cut” कैमरा मॉड्यूल के साथ दस्तक देगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ फोन में Active Halo लाइटिंग मिलेगी। फोन में Military-grade MIL STD 810H सर्टिफिकेशन मौजूद होगा। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Infinix GT 50 Pro के लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Flipkart पर Infinix Note 50x 5G+ फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन के कई प्रमुख फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी डिटेल्स सामने आ गई है। और पढें: MWC 2026: Infinix Note 60 Ultra से उठा पर्दा, खास सैटेलाइट कॉलिंग के 200MP कैमरा व 7000mAh जंबो बैटरी जैसे मिलेंगे फीचर्स

डिजाइन की बात करें, तो फोन के बैक पर “Gem Cut” कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसमें LED फ्लैश और Active Halo लाइटिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के बैक पर LED strip को जगह दी गई है, जो कि फोन में नोटिफिकेशन आने पर जलने लगेंगी। कंपनी फोन में ग्रे और पर्पल दो कलर ऑप्शन देगी, जिसके साथ मैटेलिक फिनिश डिजाइन मौजूद होगा। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

Infinix Note 50x 5G+ Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Infinix Note 50x 5G+ फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि गेमिंग के दौरान 90fps पर लैग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा। साथ ही फोन Android 15 बेस्ड XOS 15 पर काम करेगा।

XOS 15 फीचर्स की बात करें, तो इसमें कस्टमाइजेबल आइकन स्टाइल, डायनमिक बार, गेम मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें कई एआई फीचर शामिल होंगे, जिसमें Next Gen AI features, including AIGC Portrait mode, AI Writing Assistant, AI Note, AI Voice Assistant आदि शामिल होंगे। इस फोन की बैटरी 5,500mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।