comscore

Infinix GT 30 5G+ की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Mecha Lights डिजाइन से उठा पर्दा

Infinix GT 30 5G+ फोन की इंडिया लॉन्च डेट फाइनली कंफर्म हो गई है। यह फोन Cyber Mecha 2.0 डिजाइन के साथ दस्तक देगा, जिसमें Mecha Lights मिलेंगी।

Published By: Manisha | Published: Aug 03, 2025, 09:11 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Infinix GT 30 5G+ India launch Date: हाल ही में कंपनी ने इन फोन की इंडिया लॉन्चिंग को टीज किया था। वहीं, अब फाइनली कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इनफिनिक्स के इस फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके अलावा, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में यूनिक Mecha Lights डिजाइन मिलेगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Vivo T4x 5G को 902 रुपये देकर घर लाने का मौका, 6500mAh को इतने कम में खरीदने का Golden चांस

Infinix GT 30 5G+ India launch Date

कंपनी ने फाइनली Infinix GT 30 5G+ की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 8 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिसके जरिए फोन के लुक से लेकर टॉप फीचर्स तक सामने आ गए हैं। news और पढें: Nothing Phone 4a Pro का आया टीजर, फोन के बैक में Glyph Matrix डिस्प्ले आई नजर

Infinix GT 30 5G+ Design and Specs

-Cyber Mecha 2.0 डिजाइन

-Mecha Lights

-Pulse Green, Cyber Blue और Blade White कलर ऑप्श

-Shoulder Triggers

-144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

-4500 Nits ब्राइटनेस

-MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर

कंपनी ने Infinix GT 30 5G+ को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इसमें Cyber Mecha 2.0 डिजाइन मिलता है, जिसमें कस्टमाइजेबल Mecha Lights दी गई है। इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें Pulse Green, Cyber Blue और Blade White कलर ऑप्शन शामिल हैं। कंपनी ने इस फोन में Shoulder Triggers दिए हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फीचर्स की बात करें, तो फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले में 4500 Nits ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस है।