120Hz OLED डिस्प्ले और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ ये धांसू फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन 'Nova 14 Vitality Edition' लॉन्च कर दिया है? यह फोन 120Hz OLED डिस्प्ले, 66W फास्ट चार्जिंग और 5500mAh बैटरी के साथ आता है। आइए जानें इसके फीचर्स, कैमरा, कीमत...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 18, 2025, 10:42 AM (IST)

Huawei ने शुक्रवार को चीन में अपने नए स्मार्टफोन Nova 14 Vitality Edition को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Nova 14 सीरीज का चौथा मॉडल है। नया मॉडल तीन कलर्स Feather Sand Black, Frost White और Ice Blue में उपलब्ध होगा। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में IP65 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। Huawei Nova 14 Vitality Edition में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स की ब्राइटनेस देती है। और पढें: Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की पूरी डिटेल Flipkart लिस्टिंग में आई सामने, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

कितनी है कीमत

Huawei Nova 14 Vitality Edition की कीमत 256GB मॉडल के लिए CNY 2,199 (लगभग ₹27,000) और 512GB मॉडल के लिए CNY 2,499 (लगभग ₹30,000) रखी गई है। यह फोन 24 अक्टूबर से चीन में कंपनी की Vmall स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस फोन को हल्का रखने के लिए इसका वजन केवल 192 ग्राम में रखा है। यह फोन दो सिम कार्ड के साथ आता है और HarmonyOS 5.1 पर चलता है। और पढें: OnePlus Nord 6 की पहली झलक आई सामने, रिटेल बॉक्स हुआ लीक

कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स

Huawei Nova 14 Vitality Edition में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य RYYB सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिस्प्ले फुल-HD+ (1084×2412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 395ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। इसमें 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट जैसी सुविधाएं भी हैं। और पढें: Lenovo Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैब 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेक्स

कनेक्टिविटी और सुरक्षा

फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.2, NFC, GPS, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और कई ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम्स (BeiDou, Galileo, QZSS, Glonass) के ऑप्शन दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके अलावा फोन में Ambient Light Sensor, Gyroscope, Compass, Infrared Sensor, Proximity Sensor जैसे कई सेंसर शामिल हैं। IP65 रेटिंग की वजह से यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित है। 5500mAh की बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।