Honor X9B जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट

Honor X9B जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। HTech के इस बजट स्मार्टफोन को BIS पर देखा गया है। यह फोन Realme 11 Pro को कड़ी टक्कर देगा।

Published By: harshit harsh | Published: Nov 07, 2023, 10:01 PM (IST) | Edited: Nov 08, 2023, 06:01 AM (IST)

Honor जल्द भारत में एक और 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। चीनी ब्रांड ने हाल ही में भारतीय बाजार में वापसी की है। कंपनी ने Honor 90 5G को लॉन्च किया है, जो 200MP कैमरा के साथ आता है। यही नहीं, कंपनी 2024 की पहली तिमाही में भारतीय बाजार में अपना फोल्डेबल फोन भी पेश कर सकता है। इस फोल्डेबल फोन को कुछ दिन पहले ही ग्लोबली पेश किया गया है। इसके अलावा Honor भारत में TWS भी पेश कर सकता है। ऑनर का यह स्मार्टफोन Honor X9B के नाम से आ सकता है। और पढें: Best 108MP Camera Phones: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट रहेंगे 108MP कैमरा फोन, दाम 20 हजार से कम

91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनर के इस स्मार्टफोन को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर इस फोन को Honor X9B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को दिसंबर के आखिर या जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में उतारा जा सकता है और यह सीधे तौर पर Realme 11 Pro को टक्कर देगा। भारत के अलावा यह फोन कुछ चुनिंदा बाजार में पेश किया जा सकता है। और पढें: 108MP कैमरा, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले HONOR X9b 5G पर तगड़ा Discount, ऐसे पाएं 5000 रुपये की छूट

Honor X9B के फीचर्स (संभावित)

Honor X9B को 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 12GB RAM और 256GB तक का स्टोरेज मिलेगा। ऑनर का यह फोन 108MP मेन, 5MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ आ सकता है। इस फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। ऑनर का यह डिवाइस Android पर बेस्ड MagicOS के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,800mAh की बैटरी के साथ 35W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- सनराइज ऑरेंज, मिडनाइट ब्लैक और एमरल्ड ग्रीन में आ सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।