Honor Magic 6 Pro की आ गई लॉन्च डेट, इन दमदार फीचर्स के साथ लेगा एंट्री

Honor Magic 6 pro की लॉन्च डेट आ गई है। ग्लोबल और चीन मार्केट में यह फोन एंट्री ले चुका है। अब आखिरकार इसे भारत में लाया जा रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 30, 2024, 04:07 PM (IST)

हाइलाइट

  • Honor Magic 6 pro में 1TB तक स्टोरेज मिलेगा।
  • फोन को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा।
  • इस फोन को दो कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।

Honor Magic 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डे आ गई है। स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होने वाला है। इस साल की शुरुआत में स्मार्टफोन ग्लोबल और चीन में पेश किया जा चुका है। अब लंबे इंतजार के बाद हैंडसेट भारत में एंट्री के लिए तैयार है। यह कंपनी का हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ कई दमदार फीचर्स दिए जाएंगे। फोन की लॉन्च डेट जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: 50MP मेन, 50MP सेल्फी, 12GB RAM और 5600mAh बैटरी वाले Honor Magic6 Pro 5G की First Sale शुरू, जानें डिटेल

Honor Magic 6 Pro India launch

Honor Magic 6 Pro स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 2 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। फोन दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा। इसकी बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के जरिए की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन के साथ कंपनी ने चीन में Honor Magic 6 भी पेश किया था। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। DxOMark लिस्टिंग में फोन के खास फीचर्स का खुलासा हो गया है। और पढें: 180MP कैमरे और कर्व्ड स्क्रीन के साथ आया Honor Magic 6 Pro, यहां देखें पहली झलक

प्रेस नोट के जरिए कंपनी ने बताया है कि स्मार्टफोन 5 DxOMark 2024 Gold लेवल सर्टिफिकेशन रिसाव कर लिया है। यह सर्टिफिकेशन फोन को फ्रंट और रियर कैमरे के साथ-साथ डिस्प्ले, बैटरी और ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए मिले हैं। प्रोमोशनल फोटोज के पता चला है कि फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। डिजाइन ग्लोबल और चीनी वेरिएंट के जैसा ही लग रहा है।

Honor Magic 6 Pro के फीचर्स

DxOMark वेबसाइट के अनुसार, Honor Magic 6 Pro स्मार्टफोन में 6.8 इंच का Full HD+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका पिक्सल रेजलूशन 1,280 x 2,800, पीक ब्राइटनेस 5000 nits तक और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन 12GB RAM और 16GB RAM ऑप्शन में आने की उम्मीद है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लाया जाएगा। फोन का बेस वेरिएंट 256GB स्टोरेज, दूसरा वेरिएंट 512GB स्टोरेज और तीसरा 1TB स्टोरेज के साथ आएगा। फोन Android 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर रन करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और टेलीफोटो लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन और भी कई दमदार फीचर्स के साथ आएगा। कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।