Honor 90 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 200MP कैमरा के साथ भारत में लेगा एंट्री
Honor 90 5G को भारत में 200MP मेन कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन कई कलर और रैम वेरिएंट में आएगा। स्मार्टफोन को अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में कीमत का खुलासा हो गया है।
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 05, 2023, 02:49 PM (IST)
हाइलाइट
- Honor 90 5G फोन अमेजन पर लिस्ट हो गया है।
- फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा।
- यह स्मार्टफोन कंपनी का मिज रेंज स्मार्टफोन होगा।
Honor 90 5G स्मार्टफोन के साथ कंपनी भारतीय बाजार में वापसी के लिए तैयार है। कंपनी के इस मिड रेंज स्मार्टफोन को लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट भी कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, फोन को भारत में सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। अभी कंपनी ने इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है।
Honor 90 5G Price in India
Amazon लिस्टिंग में फोन के ज्यादा फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है। साथ ही, पेज पर लॉन्च डेट भी अभी नहीं बताई गई है। हालांकि, लोकप्रिय टिप्स्टर Yohesh Brar ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) अकाउंट से ट्वीट करके honor 90 5G के खास स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक कर दी है।
टिप्स्टर के अनुसार, फोन को भारतीय बाजार में 30-40 हजार रुपये के बीच लॉन्च किया जाएगा। इसे तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन में पेश किया जा सकता है।
फोन में खास फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो टिप्स्टर के अनुसार, इस अपकमिंग 5G फोन में 6.7 इंच का 1.5k कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हैंडसेट 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का तीसरा सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा, फोन Andorid 13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 पर रन करेगा। इसमें मोनो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन 66W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
कन्फर्म फीचर्स
ध्यान रखें कि यह सभी लीक फीचर्स हैं। कंपनी आने वाले समय में Honor 90 5G की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन को लेकर ऑफिशियल घोषणाएं कर सकती है। हालांकि, अमेजन पेज पर दिए गए टीज वीडियो में यह साफ बताया गया है कि फोन 200MP के मेन कैमरा के साथ आएगा और इसमें क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका पीक ब्राइटनेस 1400 nits है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।