HMD Touch 4G: भारत का पहला Hybrid फोन लॉन्च, कीमत मात्र 3999 रुपये, जानें खूबियां

HMD Touch 4G hybrid phone: भारत का पहला हाइब्रिड फोन भारत में लॉन्च हो गया है। यहां जानें इस फोन की खूबियां, कीमत और उपलब्धत से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Oct 07, 2025, 01:37 PM (IST)

HMD Touch 4G hybrid फोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का 4G फोन है, जो कि बिना keypad के साथ आया है। यह भारत का पहला हाइब्रिड फोन है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 3.2 इंच का टच डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में Wi-Fi और hotspot सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन Unisoc T127 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 64MB RAM व 128MB स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB स्टोरेज मिलती है। इस फोन पर आपको क्विक क्रिकेट रिजल्ट, वेदर न्यू आदि का एक्सेस मिलेगा। साथ ही आप Express Chat के जरिए फोन में टेक्स्टिंग व वीडियो कॉलिंग भी कर सकेंगे। आइए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन। और पढें: HMD Vibe2 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh की जंबो बैटरी

HMD Touch 4G hybrid Pricing and availability

कंपनी ने HMD Touch 4G hybrid को 3,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस फोन में दो कलर ऑप्शन Cyan और Dark Blue मिलते हैं। इस फोन को आप HMD.com के जरिए खरीद सकेंगे। साथ ही इसे अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। और पढें: Upcoming Smartphones in May in India: Vivo X300 Ultra से लेकर OnePlus Nord CE 6 तक, मई में भारत आ रहे ये फोन

HMD Touch 4G hybrid Phone Specifications

फीचर्स की बात करें, तो HMD Touch 4G hybrid फोन में 3.2 इंच का QVGA टच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Unisoc T127 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 64MB RAM व 128MB स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Dual SIM (nano + nano + microSD) सपोर्ट दिया गया है। और पढें: HMD Vibe 2 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी Poco और Lava को जोरदार टक्कर

फोटोग्राफी के लिए फोन में 2MP रियर कैमरा मिलता है, जिसके साथ फ्लैश को जगह दी गई है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 0.3MP (VGA) फ्रंट कैमरा दिया गया है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP52 रेटिंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE CAT4, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 5.0, GPS, Beidou, USB Type-C आदि दिया गया है। फोन की हैटरी 1950mAh की है। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 30 घंट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 102.3×61.85×10.85mm और भार 100 ग्राम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।