Google Pixel 9a फोन 48MP कैमरा और Tensor G4 चिप के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Google Pixel 9a फोन फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन में 48MP कैमरा, Google Tensor G4 चिप व 5100mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां जानें कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Mar 19, 2025, 08:25 PM (IST)
Google Pixel 9a launched in India: लंबे इंतजार के बाद फाइनली कंपनी ने गूगल पिक्सल 9ए को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह Google Pixel 9 सीरीज का लेटेस्ट किफायती मॉडल है। फीचर्स की बात करें, तो गूगल पिक्सल 9ए फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Tensor G4 व Titan M2 चिप से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन।
Google Pixel 9a India price
कंपनी ने Google Pixel 9a को भारत में 49,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फोन में तीन कलर ऑप्शन Iris, Obsidian, Peony और Porcelain को पेश किया गया है। फिलहाल, कंपनी ने फोन की सेल तारीख का ऐलान नहीं किया है।
Google Pixel 9a Specifications
-6.3 इंच का FHD+ डिस्प्ले
-Google Tensor G4 प्रोसेसर
-8GB RAM
-48MP का प्राइमरी कैमरा
-5100mAh बैटरी
फीचर्स की बात करें, तो Google Pixel 9a फोन में 6.3 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। डिस्प्ले में 2700 Nits तक की मैक्स ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन Google Tensor G4 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी मिलती है। फोन में 8GB RAM दी गई है। वहीं, स्टोरेज में 128GB व 256GB के दो ऑप्शन मौजूद हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का ही सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का ही फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5100mAh की है, जिसके साथ 23W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।