Google Pixel 7a की इंडिया लॉन्च कंफर्म, Flipkart पर हुआ लिस्ट

Google Pixel 7a की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। साथ ही यह भी कंफर्म हो गया है कि फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी।

Published By: Manisha | Published: May 02, 2023, 12:24 PM (IST)

Google Pixel 7a स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च फाइनली कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट फोन होगा, जिसकी सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। हाल ही में फोन की एक अनबॉक्सिंग तस्वीर सामने आई थी, जिसमें फोन का डिजाइन लॉन्च से पहले देखने को मिला था। इसके अलावा, यह फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हो चुका है, जिसकी मदद से फोन के कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। और पढें: 64MP कैमरा और 8GB RAM वाले Google Pixel 7a को मात्र 24,999 रुपये में लाएं घर, Flipkart पर धड़ाम हुई कीमत

और पढें: 128GB स्टोरेज, 64MP कैमरा और 4300mAh बैटरी वाले Google फोन के गिर गए दाम, यहां चेक करें Deal

Google Pixel 7a स्मार्टफोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए कंफर्म होता है कि यह फोन भारत में 11 मई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, इस साइट पर फोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल रिवील नहीं की गई है।

आपको बता दें, कंपनी इस साल अपना Google I/O 2023 इवेंट 10 मई को आयोजित करने वाली है। माना जा रहा था कि इस इवेंट के दौरान कंपनी इस गूगल पिक्सल 7ए के रूप में अपना लेटेस्ट किफायती ऑप्शन पेश करेगी। अब फाइनली ऑफिशियली कंफर्म हो गया है कि 10 मई को ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद कंपनी अगले दिन 11 मई को भारत में इस फोन को लॉन्च करेगी।

इसके साथ गूगल इवेंट में Google Pixel Fold भी दस्तक दे सकता है। फिलहाल कंपनी ने फोल्ड डिवाइस की लॉन्चिंग से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी रिवील नहीं की है।

Google Pixel 7A के लीक फीचर्स

गूगल पिक्सल 7ए स्मार्टफोन लॉन्च से पहले इस फोन के कई फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लीक की मानें, तो इस फोन में 6.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का होगा। इसके अलावा, यह फोन Tensor G2 चिपसेट से लैस होगा, जिसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.8 कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,400mAh की होगी, जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Google Pixel 7A लीक कीमत

लीक रिपोर्ट्स में फोन की कीमत भी सामने आ गई है। लीक की मानें, तो इस फोन की $450 और $500 (लगभग 32,000 रुपये से 40,000 रुपये) के बीच होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।