ASUS ROG Phone 9 और ROG Phone 9 Pro फोन 24GB RAM के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ASUS ROG Phone 9 सीरीज फाइनली लॉन्च हो गई है। इस सीरीज में ASUS ROG Phone 9 और ASUS ROG Phone 9 Pro मॉडल्स शामिल है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Nov 19, 2024, 06:18 PM (IST)

ASUS ROG Phone 9 सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज में कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन ASUS ROG Phone 9 और ASUS ROG Phone 9 Pro को लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन यूजर्स को प्रीमियम गेमिंग एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेंगे। फीचर्स की बात करें, तो इन स्मार्टफोन में 6.78 इंच का FHD+ का डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट और 2500 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, ये फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5800mAh की है, जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Asus ने भारत में लॉन्च किए तीन शानदार लैपटॉप, जानें कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ

ASUS ROG Phone 9 and Phone 9 Pro specifications

फीचर्स की बात करें, तो ASUS ROG Phone 9 में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 165Hz का रिफ्रेश रेट व 2500 Nits की ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। इसके अलावा, फोन Octa Core Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है, जिसमें Adreno 830 GPU दिया गया है। इस फोन में 12GB/16GB/24GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB/1TB (UFS 4.0) स्टोरेज मौजूद है। और पढें: ASUS के नए लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से होगा लैस, इस तारीख से होगी सेल शुरू

फोटोग्राफी के लिए ASUS ROG Phone 9 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYTIA 700 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, प्रो मॉडल में तीसरा 32MP का टेलीफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5800mAh की है, जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्पीकर, 5 मैग्नेट स्टीरियो स्पीकर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.8x77x8.9 mm और भार 227 ग्राम है। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट

ASUS ROG Phone 9 Pricing and availability

कंपनी ने ASUS ROG Phone 9 को USD 999.99 (लगभग 84,432 रुपये) दिया गया है। यह दाम फोन के 12GB + 256GB मॉडल का है। इस फोन में Storm White और Phantom Black कलर ऑप्शन मौजूद हैं।

ASUS ROG Phone 9 Pro फोन के 16GB + 512GB स्टोरेज मॉडल को USD 1199.99 (लगभग 1,01,320 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन में सिंगल Phantom Black कलर ऑप्शन मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।