Apple का बड़ा प्लान लीक, iPhone 18e में मिल सकता है Dynamic Island, 2027 में लॉन्च का दावा
Apple के आने वाले iPhone को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि कंपनी अपने किफायती मॉडल iPhone 18e पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में पहली बार Dynamic Island फीचर मिल सकता है, साथ ही इसके 2027 में लॉन्च होने की भी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 10, 2026, 10:48 AM (IST)
Apple के आने वाले iPhone मॉडल को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। खबरों के अनुसार कंपनी अपने अगले एंट्री-लेवल स्मार्टफोन iPhone 18e की योजना को लगभग अंतिम रूप दे चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी यह योजना तब बना रही है जब नया iPhone 17e अभी बाजार में पूरी तरह उपलब्ध भी नहीं हुआ है। एक टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी पहले से ही आने वाले वर्षों के iPhone मॉडल्स की रणनीति तय कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple अपने किफायती iPhone लाइनअप को जारी रखना चाहता है ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक उसकी पहुंच बन सके। यही वजह है कि कंपनी फ्लैगशिप मॉडल के साथ-साथ सस्ते iPhone वेरिएंट पर भी लगातार काम कर रही है।
टिपस्टर ने iPhone 18e को लेकर क्या नई जानकारी दी है?
इस नई जानकारी का खुलासा चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिपस्टर Fixed Focus Digital ने किया है। टिपस्टर का दावा है कि Apple ने iPhone 18e के डेवलपमेंट से जुड़े प्लान को फाइनल कर दिया है, हालांकि फिलहाल इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट से इतना संकेत जरूर मिलता है कि Apple अपने iPhone लाइनअप में एंट्री-लेवल मॉडल को बनाए रखना चाहता है। इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो iPhone खरीदना तो चाहते हैं लेकिन महंगे फ्लैगशिप मॉडल नहीं खरीद पाते।
क्या iPhone 18e में Dynamic Island फीचर मिल सकता है?
रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाला iPhone 18e कंपनी के नए और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर के साथ आ सकता है। माना जा रहा है कि इसमें Apple का Next Generation का A20 चिपसेट दिया जा सकता है, जो भविष्य में आने वाले A19 प्रोसेसर के बाद लॉन्च होगा। इसके अलावा एक बड़ा बदलाव यह भी हो सकता है कि Apple पहली बार अपने एंट्री-लेवल iPhone मॉडल में Dynamic Island फीचर दे। यह वही फीचर है जो फिलहाल कंपनी के कई प्रीमियम iPhone मॉडल में देखने को मिलता है। पहले यह फीचर iPhone 17e में आने की चर्चा थी, लेकिन बाद में कंपनी ने इसे शामिल करने की योजना को रोक दिया। इसी वजह से नए मॉडल में अभी भी स्क्रीन के ऊपर बड़ा नॉच दिया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा और Face ID सेंसर लगे होते हैं।
iPhone 18e कब लॉन्च होगा?
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18e को साल 2027 की Spring Season में लॉन्च किया जा सकता है और उसी समय कंपनी iPhone 18 Series भी पेश कर सकती है। इस साल Apple अपनी लॉन्च रणनीति में बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हो सकता है कि कंपनी सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करें, जबकि लंबे समय से चर्चा में चल रहा फोल्डेबल iPhone भी उसी समय पेश किया जा सकता है, जिसे फिलहाल iPhone Fold के नाम से जाना जा रहा है। लॉन्च स्ट्रेटेजी में इस बदलाव का असर कंपनी की बिक्री पर भी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में iPhone की शिपमेंट में करीब 4.2% तक गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं मौजूदा iPhone 17e की बात करें तो यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 11 मार्च से भारत समेत कई वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, जिसमें 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।