iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Apple ला सकता है ये जबरदस्त AI Tools

Apple अपने iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए नए AI फोटो एडिटिंग टूल्स लाने की तैयारी कर रहा है। इन टूल्स से फोटो को बेहतर बनाना काफी आसान हो जाएगा। ये फीचर्स आने वाले अपडेट्स में लॉन्च हो सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha
Published: Apr 29, 2026, 11:10 AM (IST)

Apple जल्द ही अपने iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। Bloomberg की रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी नई AI से लैस फोटो एडिटिंग टूल्स पर काम कर रही है, जो आने वाले iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 अपडेट्स का हिस्सा हो सकते हैं। इन नए फीचर्स को WWDC 2026 में पेश किया जा सकता है और इसके बाद साल के आखिर तक यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। और पढें: Apple ने रोलआउट करना शुरू किया iOS 27 Public Beta, Siri AI में आया सबसे बड़ा अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टॉल और क्या बदला

ये नए AI Tools फोटो एडिटिंग को बनाएंगे आसान

नई रिपोर्ट के अनुसार, Photos ऐप में एक खास 'Apple Intelligence Tools' सेक्शन जोड़ा जा सकता है, जिसमें तीन बड़े AI फीचर्स देखने को मिलेंगे... और पढें: सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं iOS 27? जानें बीटा अपडेट डाउनलोड करने का तरीका

  • Extend
  • Enhance
  • Reframe

Extend फीचर यूजर्स को फोटो के बाहर का हिस्सा भी बढ़ाने की सुविधा देगा, यानी अगर आपकी फोटो थोड़ी कट गई है तो AI अपने आप बैकग्राउंड को पूरा कर देगा। यह फीचर Android स्मार्टफोन्स में पहले से मौजूद कुछ एडवांस टूल्स जैसा होगा। और पढें: iOS 27 के 5 सबसे दमदार फीचर, आपके iPhone को बना देंगे अधिक स्मार्ट और पावरफुल

Enhance फीचर फोटो की क्वालिटी को अपने आप बेहतर करेगा, जैसे ब्राइटनेस, कलर और क्लैरिटी को बैलेंस करना। इससे बिना ज्यादा मेहनत के आपकी फोटो और शानदार दिखेगी।

Reframe खासतौर पर उन तस्वीरों के लिए होगा जिनमें डेप्थ यानी गहराई की जानकारी होती है। इस टूल की मदद से आप फोटो क्लिक होने के बाद भी उसका एंगल और फ्रेम बदल सकेंगे।

Apple इस Tool को भी करेगा अपग्रेड

इसके अलावा Apple अपने पहले से मौजूद Clean Up टूल को भी अपग्रेड करने की योजना बना रहा है, जिससे फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को हटाना और ज्यादा आसान और बेहतर हो जाएगा।

इन नए AI फीचर्स के साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आई

हालांकि, इन नए AI फीचर्स के साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के अंदर टेस्टिंग के दौरान Extend और Reframe टूल्स में कुछ दिक्कतें पाई गई हैं और ये हर बार सही रिजल्ट नहीं दे पा रहे हैं। इसी वजह से Apple इन फीचर्स को लॉन्च करने में देरी कर सकता है या फिर इन्हें सीमित रूप में पेश कर सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।