GTA 6 में होंगे ऐसे 5 नए फीचर, जो आज तक किसी गेम में नहीं देखे!

GTA 6 आने वाला है और इस बार कुछ ऐसा लेकर जो आपने किसी गेम में पहले नहीं देखा होगा। नए शहर, स्मार्ट पुलिस, महिला लीड कैरेक्टर और जबरदस्त एडवेंचर के साथ यह गेम हर गेमर का सपना पूरा करने वाला है। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या नया मिलेगा।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 22, 2025, 06:33 PM (IST)

और पढें: GTA 6 खेलने का सपना रह सकता है अधूरा, रिलीज के बाद भी करोड़ों गेमर्स नहीं खेल पाएंगे गेम

GTA 6 का नाम सुनते ही हर गेमर का दिल तेजी से धड़कने लगता है। इतने सालों के इंतजार के बाद आखिरकार Rockstar Games ने इसकी रिलीज 26 मई 2026 डेट कन्फर्म कर दी है। पिछले कुछ सालों में इस गेम को लेकर कई लीक्स और अफवाहें सामने आईं, लेकिन अब कुछ खास फीचर्स की ऑफिशियल पुष्टि हो चुकी है। GTA 6 में पहले से कहीं ज्यादा बड़ा नक्शा, नए किरदार और दमदार स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी। ये गेम पिछली सभी GTA सीरीज को पीछे छोड़ने वाला है। और पढें: GTA 6 के Collector’s Edition को लेकर आई बड़ी खबर, Pre-Order से पहले फैंस हुए अलर्ट

Vice City की वापसी

GTA 6 में फिर से वाइस सिटी (Vice City) लौटने की बात कन्फर्म हो गई है। यह शहर असल जिंदगी के मियामी (Miami) पर आधारित है और पहले 2002 के गेम GTA Vice City में दिखा था। इस बार शहर को आज के समय के हिसाब से दिखाया जाएगा, यानी इसमें मॉडर्न बिल्डिंग्स, नए इलाके जैसे सबर्ब्स, ट्रेलर पार्क, बीच, जंगल और गांव शामिल होंगे। पूरा नक्शा "Leonida" नाम की एक काल्पनिक स्टेट में फैला होगा, जो अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से प्रेरित है। और पढें: GTA 6 के ट्रेलर और प्री-ऑर्डर को लेकर नया अपडेट, क्या गेम की रिलीज फिर टलेगी?

बेहतर NPC और पुलिस सिस्टम

Rockstar ने इस बार NPC यानी गेम के अंदर चलने वाले लोगों की सोच और हरकतों को पहले से ज्यादा रियल बनाने पर ध्यान दिया है। अब ये लोग आपके व्यवहार पर स्वाभाविक तरीके से रिएक्ट करेंगे। साथ ही, पुलिस सिस्टम को भी स्मार्ट बना दिया गया है। पुलिस अब आपकी हरकतों को CCTV फुटेज, गवाहों की बातों और आपके कपड़ों से ट्रैक कर सकती है। अगर आपने कोई अपराध किया है, तो आपको बचने के लिए कार या कपड़े बदलने पड़ सकते हैं।

नई साइड एक्टिविटीज और मिनी-गेम्स

GTA 6 में सिर्फ कहानी पर ही नहीं, बल्कि उसके अलावा भी बहुत कुछ करने को मिलेगा। गेम में नई एक्टिविटीज जैसे बिलियर्ड खेलना, कयाकिंग (नाव चलाना), मछली पकड़ना, जिम करना और डर्ट बाइक रेसिंग शामिल की जाएंगी। ये सारी चीजें वाइस सिटी के धूप वाले और नेचर से जुड़े माहौल को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। इससे गेम में मजा और भी बढ़ जाएगा।

पहली महिला लीड कैरेक्टर

GTA सीरीज में पहली बार एक महिला को मेन कैरेक्टर के रूप में खेलने का मौका मिलेगा। इस महिला का नाम है लूसिया (Lucia), जो जेल से छूटने के बाद अपराध की दुनिया में वापस आती है। उसका साथी होगा जेसन डुवाल (Jason Duval), जो एक पहले सैनिक था और अब ड्रग डीलर है। दोनों मिलकर बैंक डकैती और कई क्राइम मिशन में हिस्सा लेंगे और खिलाड़ी इन दोनों कैरेक्टर्स के बीच कभी भी स्विच कर पाएंगे।

नए जानवर और नेचुरल एरिया

GTA 6 में सिर्फ शहर नहीं, बल्कि जंगल और गांव जैसे नेचुरल इलाके भी होंगे। ऐसे में अब गेम में नए जानवर भी नजर आएंगे जैसे मगरमच्छ, छिपकलियां और दूसरे वाइल्ड एनिमल्स। ये जानवर खास तौर पर उन एक्टिविटीज को मजेदार बनाएंगे जो बाहर नेचर में होती हैं, जैसे मछली पकड़ना या कयाकिंग। ये फीचर Rockstar के दूसरे फेमस गेम Red Dead Redemption 2 से प्रेरित लगते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।