GTA 6 से पहले Rockstar का सरप्राइज, Nopixel V के साथ हुई बड़ी पार्टनरशिप

Rockstar Games ने मशहूर GTA 5 RP सर्वर Nopixel के साथ हाथ मिला लिया है। अब सवाल यह है Nopixel V आखिर है क्या और इसमें खिलाड़ियों को क्या-क्या नया मजा मिलने वाला है? आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 24, 2025, 05:28 PM (IST)

और पढें: GTA 6 का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी के CEO ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा हिंट

Rockstar Games ने आधिकारिक तौर पर फेमस Grand Theft Auto 5 रोलप्ले सर्वर Nopixel के साथ पार्टनरशिप की है। इस नए प्रोजेक्ट का नाम Nopixel V रखा गया है, जिसे Rockstar Games Launcher और बाकी PC प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा। Nopixel V को एक “Evolution” यानी अपग्रेड वर्जन बताया जा रहा है, जो खिलाड़ियों को GTA 5 RP (Roleplay) का और भी शानदार अनुभव देगा। इसकी घोषणा Nopixel के आधिकारिक X/Twitter अकाउंट से एक टीजर ट्रेलर के जरिए की गई। GTA 6 के आने से पहले यह कदम Rockstar की ओर से RP कम्युनिटी को सपोर्ट करने का संकेत माना जा रहा है। फैंस की उम्मीद है कि आने वाले समय में यह सर्वर कंसोल प्लेयर्स के लिए भी उपलब्ध हो सकता है। और पढें: GTA 6 की पूरी स्टोरी खत्म करने में कितना समय लगेगा? नई रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

Nopixel V क्या है और इसमें खिलाड़ियों को क्या मिलेगा?

Nopixel की शुरुआत 2016 में हुई थी, जब इसे GTA 5 के PC सर्वर के तौर पर लॉन्च किया गया था। इसमें खिलाड़ी अलग-अलग किरदार निभाकर लॉस सैंटोस की दुनिया में पूरी तरह डूब सकते थे, जैसे टैक्सी ड्राइवर, पुलिस ऑफिसर, डॉक्टर और बाकी रोल। समय-समय पर इसमें कई अपडेट्स आए, लेकिन पहली बार Rockstar ने इसे आधिकारिक तौर पर सपोर्ट करने का फैसला किया है। Nopixel V के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है और इसके लिए यूजर्स को Nopixel की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स की एक लंबी लिस्ट भी सामने आई है जिनमें Valkyrae और Pokimane जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आने वाले हफ्तों में और क्रिएटर्स के नाम घोषित किए जाएंगे। और पढें: GTA 6 की कीमत लीक, क्या सच में इतना महंगा होगा गेम?

क्या GTA 6 में भी आएंगे आधिकारिक RP सर्वर?

हालांकि है कि GTA RP कम्युनिटी लगातार Rockstar का ध्यान खींच रही है। 2023 में कंपनी ने FiveM और RedM प्लेटफॉर्म्स को अपने साथ जोड़ा था। इसी दौरान फैन्स ने सोचना शुरू कर दिया था कि शायद GTA 6 में भी RP के लिए आधिकारिक सर्वर आएंगे। इस बीच मशहूर रैपर T-Pain ने भी बताया था कि वह Nopixel पर खेलते थे लेकिन GTA 6 पर काम शुरू करने के बाद Rockstar ने उन्हें RP से दूरी बनाने के लिए कहा। कंपनी का तर्क था कि यह उनके प्रोजेक्ट के खिलाफ जा सकता है, जैसे कोई आपके गाने को कॉपी कर ले। हालांकि अब Rockstar का Nopixel के साथ आना साफ दिखाता है कि कंपनी RP को और बड़े स्तर पर ले जाना चाहती है।

Nopixel V और GTA 6 से खिलाड़ियों को क्या उम्मीदें हैं?

फिलहाल Nopixel V से जुड़ी सारी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि इसे जल्द ही PC प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किया जाएगा। इसके साथ ही GTA 6 के लिए उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है, जिसे 26 मई 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर रिलीज किया जाएगा। Rockstar का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा गेम लॉन्च होगा। ऐसे में यह पार्टनशिप GTA 5 RP को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और संभव है कि भविष्य में GTA 6 के साथ भी आधिकारिक RP सर्वर देखने को मिलें। अभी फैंस को बस इंतजार करना होगा कि Rockstar आने वाले हफ्तों में और कौन से बड़े ऐलान करता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।