PS Plus यूजर्स के लिए खुशखबरी, April 2026 के फ्री गेम्स की पूरी लिस्ट आई सामने

Sony ने अप्रैल 2026 के लिए PlayStation Plus यूजर्स के लिए फ्री गेम्स की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने तीन शानदार गेम्स मिल रहे हैं, जिन्हें 7 अप्रैल से क्लेम किया जा सकता है और सब्सक्रिप्शन रहने तक कभी भी खेल सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 02, 2026, 02:44 PM (IST)

Sony ने आखिरकार अप्रैल 2026 के लिए PlayStation Plus के मुफ्त गेम्स की घोषणा कर दी है। इस महीने की लाइनअप में तीन गेम शामिल हैं, जिन्हें सभी सब्सक्रिप्शन टियर के यूजर्स क्लेम कर सकते हैं। ये गेम्स 7 अप्रैल से उपलब्ध होंगे और मई की शुरुआत तक इन्हें अपनी लाइब्रेरी में जोड़ा जा सकता है। अगर आपके पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन है, तो एक बार गेम्स को ऐड करने के बाद आप इन्हें कभी भी खेल सकते हैं, जब तक आपकी मेंबरशिप चालू रहती है।

इस महीने कौन-कौन से गेम्स शामिल किए गए हैं?

इस बार की लाइनअप में Lords of the Fallen, Tomb Raider I-III Remastered और Sword Art Online Fractured Daydream शामिल हैं। इस महीने का फोकस मुख्य रूप से एक्शन और एडवेंचर गेम्स पर है, जिसमें एक नई जनरेशन के गेम और कुछ क्लासिक गेम्स का रिमास्टर्ड वर्जन देखने को मिलता है।

इन तीनों गेम्स में क्या खास है?

  • Lords of the Fallen एक डार्क फैंटेसी दुनिया का एक्शन गेम है, जिसमें आपको एक खतरनाक डेमन गॉड को हराना होता है। इस गेम की फाइटिंग आसान नहीं है, इसमें सही टाइम पर अटैक और बचाव करना बहुत जरूरी होता है, तभी आप आगे बढ़ सकते हैं।
  • Tomb Raider I-III Remastered पुराने टॉम्ब रेडर गेम्स का नया वर्जन है, जिसमें ग्राफिक्स को बेहतर बना दिया गया है, खास बात यह है कि आप गेम खेलते समय पुराने और नए लुक के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं, जिससे आपको दोनों तरह का अनुभव मिलता है।
  • Sword Art Online Fractured Daydream एक मल्टीप्लेयर गेम है, जिसमें आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेल सकते हैं। इसमें टीम बनाकर मिशन पूरे करने होते हैं, जिससे गेम और भी मजेदार और रोमांचक बन जाता है।

पिछले महीने के गेम्स कब तक क्लेम कर सकते हैं?

अगर आपने मार्च 2026 के गेम्स अभी तक क्लेम नहीं किए हैं, तो आपके पास 6 अप्रैल तक का समय है। पिछले महीने Monster Hunter Rise और The Elder Scrolls Online जैसे पॉपुलर टाइटल्स शामिल थे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।